इंदौरमध्यप्रदेश

MP News: हितग्राही कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन यादव, सीएम ने सम्मलेन में कही ये बड़ी बातें

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के गांधी नगर में आयोजित हितग्राही कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे हैं।
CM Mohan Yadav

सीएम यादव जन कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हुए हैं। हम जिन आदर्श को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं आंखों में धूल झोंकने आते हैं। बाबा साहब ने संविधान दिया तो आना चाहिए तो 26 जनवरी को आते, आज क्यों आए हैं। बाबा साहब के साथ जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी कांग्रेस रही है।

सीएम यादव ने यह बात इंदौर के गांधीनगर चौराहा पर जन कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही। सीएम यादव ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दो- दो बार बाबा साहब को हरवाने के लिए नेहरु जी ने ताकत लगा दी और जिन्होंने हरवा दिया उसे पद्म विभूषण दिलवा दिया। बाबा साहब ने कहा था समतामूलक समाज बनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास इसी उद्देश्य से किया। कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं किया। बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया, बल्कि नेहरुजी ने खुद को भारत रत्न ले लिया। इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब के योगदान को याद नहीं किया। जब बीपी सिंह जी प्रधानमंत्री थे तो भाजपा के कहने पर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। हमारी सरकार सबको ढूंढ कर पद्मश्री देती है। इन्होंने बाबा साहब का स्मरण नहीं किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि महू में आज कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री पहुंची है। प्रदेश में 47 साल तक कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनाया। इन लोगों को इसका जवाब देना पड़ेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, हम जिन आदर्श को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं आंखों में धूल झोंकने आते हैं। बाबा साहब ने संविधान दिया तो आना चाहिए तो 26 जनवरी को आते, आज क्यों आए हैं। बाबा साहब के साथ जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी कांग्रेस रही है।

सीएम यादव ने आगे कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दो- दो बार बाबा साहब को हरवाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। जिन्होंने हरवा दिया उसे पद्म विभूषण दिलवा दिया। बाबा साहब ने कहा था समतामूलक समाज बनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास इसी उद्देश्य से किया। कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं किया। बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया, बल्कि नेहरु जी ने खुद को भारत रत्न ले लिया। इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब के योगदान को याद नहीं किया। जब बीपी सिंह जी प्रधानमंत्री थे तो भाजपा के कहने पर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। हमारी सरकार सबको ढूंढ कर पद्मश्री देती है। इन्होंने बाबा साहब का स्मरण नहीं किया।

सीएम यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां इनके पांव पड़े वहां वहां बंटाढार। अपने परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं। बहन प्रियंका गई वाड्रा परिवार में, लेकिन गांधी लगाती हैं, क्योंकि वोट नहीं कट जाएं। नकली गांधियों ने असली गांधी मिटा दिया। एक बार अजा वर्ग से सीताराम केसरी अध्यक्ष बन गए। कांग्रेस ने बुजुर्ग नेता उनकी धोती खोलकर कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकालने का काम किया। अब ये संविधान बचाने की बात कह रहे हैं। नेहरुजी, इंदिराजी से लेकर राजीव गांधी तक ने संविधान का अपमान किया।

सीएम ने कहा कि हम प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। दारू की दुकान बंद हो और दूध की दुकान चलना चाहिए। बहनों की जिंदगी अच्छी करने के लिए हम ऐसा करेंगे। धार्मिक शहरों से हम दारू की दुकान बंद कर रहे हैं। सीएम ने कार्यक्रम में भीड़ देखकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि मालवा में कुंभ का मेला भरा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो-जो गलतियां की हैं उनसे माफी मंगवाएंगे। हम माफी यात्रा निकालेंगे

पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री महू पहुंची

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि आज इंदौर के पास महू में कांग्रेस की पूरी झूठ की फैक्ट्री आई है। पूरा झूठ का पिटारा जो झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं करते वो महू में आए हैं। मैं कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री से पूछना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश में 47 साल कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन आपने महू में बाबा साहब का राष्ट्रीय स्मारक क्यों नहीं बनाया। अपने प्रदेश में बाबा साहब, रविदास का स्मारक क्यों नहीं बनाया। ये आपको जवाब देना पड़े। पीएम मोदी सागर में 100 करोड़ की रविदास के मंदिर की आधार सिला रखते हैं। लेकिन आपने क्या किया।

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि, अंबेडकर साहब को सम्मान देने का काम अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस के नेताओं ने संविधान का जो अपमान किया है उन पापों को धोने आए हैं। राहुल गांधी जी ने बाबा साहब और संविधान का अपमान किया है। अब ये ढोंग करने क्यों आए हैं।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा बोले- कांग्रेस ने एसटी और एसटी के लिए क्या किया

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस खुले मंच से बताए कि उसने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए क्या किया है। कांग्रेस जवाब दे कि गरीब, महिलाएं, किसान और युवा के लिए कांग्रेस जब जब सरकार पर रही इन चारों वर्ग के लिए क्या काम किए। बाबा साहब के पंच तीर्थों में जो भी काम हुए हैं वो पीएम मोदी और भाजपा की सरकार ने किया है। अब कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है। कांग्रेस के नेता जनता से विचलित होकर बात करते हैं। वो कभी जनता के हित की बात नहीं करते।

वीडी शर्मा बोले- राहुल गांधी अपना राजनीतिक परिवर्तन करने आए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज इंदौर में एक ओर बाबा साहब का सम्मान करने वाले लोग उपस्थित हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग आए हैं जिन्होंने बाबा साहब का अपमान किया है। एक बार नहीं कई बार। बाबा साहब की जन्म भूमी आज राहुल गांधी से पूछ रही है कि क्या आप अपने राजनीतिक परिवर्तन के लिए आए हैं। कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान तो बार-बार किया। लेकिन संविधान में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किसने किया। संविधान में धारा 370 किसने लगाने का काम किया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगा के ये प्रावधान किया था कि वहां का सफाई कर्मी जिंदगीभर सफाई कर्मी रहे। लेकिन इसे हटाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • – कार्यक्रम स्थल से गांधी नगर चौराहा तक दोनों ओर का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
  • – नावदापंथ, दिलीप नगर और सुपर कॉरिडोर से एमआर-10, उज्जैन रोड पर कार्यक्रम समाप्ति तक बड़े वाहन आ जा नहीं सकेंगे।
  • – एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी, मरीमाता चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
  • – उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा और लवकुश चौराहा मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • – सांवेर की ओर से भारी वाहन क्षिप्रा बायपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
  • – चार और दो पहिया वाहन बाणगंगा व मरीमाता मार्ग से एयरपोर्ट जा सकेंगे।

यह भी पढ़े : https://breakingnewswala.com/mp-cm-mohan-yadav-2/

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *