बुरहानपुरमध्यप्रदेश

MP News : बाल गृह पहुंची विजया सिंह चौहान रघुवंशी, बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

MP News : विजया सिंह चौहान रघुवंशी ने बाल कल्याण समिति के सहयोग से बाल गृह के प्यारे बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाते हुए मिठाई वितरित की।
Vijaya Singh Chauhan Raghuvanshi celebrated Republic Day with children

गणतंत्र दिवस पर बाल कल्याण समिति ने बच्चों के साथ मनाया उत्सव-

शाहपुर स्थित जयतु सूर्य पुंज जन कल्याण बहुआयामी संस्था की सचिव एवं बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष विजया सिंह चौहान रघुवंशी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर बाल गृह के प्यारे बच्चों के साथ उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। बाल कल्याण समिति ने बच्चों के बीच मिठाई वितरित कर इस खास दिन की खुशी साझा की, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य संदीप शर्मा और सीमा पाटिल, बाल गृह के संचालक मुकेश दरबार, अधीक्षक सुनील शिंदे और कोऑर्डिनेटर रूपेश देवड़े सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

विजया सिंह चौहान रघुवंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में बच्चों की शिक्षा और विकास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बाल कल्याण समिति के निरंतर प्रयासों की सराहना की और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस आयोजन ने न केवल गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर किया, बल्कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने में भी सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर होंगे बदलाव, लागत को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *