भोपाल

MP News: भोपाल का ‘नमोवन पार्क’ बनेगा आकर्षण का केंद्र, 5 करोड़ की लागत से होगा तैयार

MP News: राजधानी भोपाल को जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। लालघाटी चौराहे के पास VIP रोड में करोड़ की लगत से नमोवन पार्क बनाया जा रहा हैं
भोपाल का 'नमोवन पार्क' बनेगा आकर्षण का केंद्र, 5 करोड़ की लागत से सजेगा झूलों, फव्वारों और योगा हट्स से!" बनेगा

राजधानी भोपाल को जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। लालघाटी चौराहे के पास VIP रोड में करोड़ की लगत से नमोवन पार्क बनाया जा रहा हैं। जो कि 3 एकड़ में बनाया जायेगा ।साथ ही ये भोपाल का सबसे सुन्दर पार्क होगा ।तो चलिए जानते हैं इस पार्क में क्या खास होने वाला है।

सोलर लाइट से रोशन होगा पार्क

5 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा नमोवन पुरे भोपाल का सबसे सुन्दर पार्क होगा। खास बात ये है कि नमोवन पार्क सोलर लाइट से रोशन होगा। इसमें फूड, टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे जो कि खेलने के शौकीन लोगो के लिए अच्छी जगह साबित होगा । इसमें फव्वारे और झूले भी लगाएं जायेंगें।जो घूमने आने वाले लोगो के लिए आकर्षक होगा।साथ ही इसमें इस पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल विहारी वाजपेयी की मूर्ति भी होगी ।

योगा हट्स बनेगा,साथ ही लाइव इवेंट भी हो सकेंगें

नमोवन पार्क में योग हट्स बनाये जायेंगें,जिसमे लोगो योग एक्टिविटी कर पाएंगेें। साथ ही इसमें लाइव इवेंट जैसे स्टैंडअप कॉमेडी कॉन्सर्ट जैसे इवेंट भी किये जा सकेंगें।

सुरक्षा के लिए लगाए जायेंगें CCTV

पार्क में सुरक्षा बनाये रखने के लिए इस पार्क को CCTV कैमरे से लेस किया जायेगा। जो की सुरक्षा के लिहाज से जरुरी है। गार्ड्स रूम बनाये जायेंगें साथ ही गार्ड भी तैनात रहेंगें।

11 फरवरी को होने वाला है भूमिपूजन

पिछले साल पार्क की डिजाइन बनी थी। फिर इसकी DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अप्रूवल के लिए भेजी गई थी, जो मंजूर हो गई।और अब इस पार्क का भूमिपूजन होने वाला हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष और एमआईसी मेंबर यति जानकारी देते हुए बताया , भूमिपूजन के साथ ही पार्क को डेवलप करने की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएगी ।

अवैध कब्जे को रोकने के लिए बनाया गया प्लान

जिस जगह में पार्क का निर्माण किया जा रहा हैं वो काफी समय से खाली जगह है,और अनुपयोगी है । ऐसे में इस पर अवैध कब्जा होने की आशंका है। इसलिए निगम ने जमीन पर पार्क डेवलप करने का प्लान बनाया।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *