दमोह के बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ धाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुबह से हजारों वक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उन्हें जल अर्पण कर चुके हैं। सुबह करीब 8 बजे लोगों की बहुत भीड़ थी, इस बीच धक्का मुक्की में कुछ महिलाओं को चोट आई थी। 5 महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से दो को घर भेज दिया गया है और तीन महिलाओं को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय का कहना है कि महिलाओं की हालत सामान्य है। 45 वर्षीय केराबाई लोधी ने सीने में चोट की शिकायत बताई थी कैजुअल्टी में उनका परीक्षण किया गया। सब कुछ ठीक निकला और अब वह भी पूरी तरह स्वस्थ है।

भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दिन की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती से की, जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। रात तक यहां एक लाख से अधिक भक्तों की पहुंचने की संभावना है।
हजारों भक्तों ने नर्मदा और गंगा जल चढ़ा रहे
हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा और मां गंगा का जल लेकर भोलेनाथ को अर्पण कर रहे। दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने भी अपनी आठवीं बरमान-बांदकपुर पदयात्रा पूरी कर अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव को नर्मदा जल चढ़ाया।

भक्तों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित
जिला प्रशासन के अनुमान के अनुसार, दिन भर में एक लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। भक्तों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
अभी तक 50 हजार से अधिक लोगों के मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। दोपहर में कुछ देर के लिए भीड़ कम होगी और शाम के समय भोलेनाथ की आरती के दौरान फिर से भीड़ बढ़ेगी। इस समय भगवान भोलेनाथ के लगन उत्सव का आयोजन भी होगा।
यह भी पढ़े : भोपाल साहित्य एवं कला महोत्सव आज से शुरू, दिखेगा ज्ञान और साहित्य का संगम

