fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

MP News: सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए करने को लेकर किसान संघ ने निकली रैली

MP News: मध्य प्रदेश में सोयबीन पर एमएसपी को लेकर कांग्रेस ने हालिया दिनों मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अब भारतीय किसान संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है।

MP News: मप्र में सोयाबीन किसान पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसान गांव से लेकर तहसील स्तर तक प्रदर्शन कर चुके हैं। आज भारतीय किसान संघ मप्र के अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर रैली निकालकर सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टरों को ज्ञापन देंगे।

हालांकि, सरकार ने किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए 4892 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन की MSP पर खरीदी कराने की तैयारी की है। 25 सितंबर से किसानों के पंजीयन शुरू हो जाएंगे। लेकिन, किसान सरकार की MSP की दर से संतुष्ट नहीं हैं।

भोपाल में किसान देंगे कलेक्टर को ज्ञापन भोपाल में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गिरधर सिंह राजपूत के नेतृत्व में किसान रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देने जाएंगे। इसमें किसानों से जुडे़ कुछ और मुद्दे शामिल हैं।

MP News: ये हैं भोपाल के किसानों की मुख्य मांगें

  • सोयाबीन का दाम ₹6000 प्रति क्विंटल किया जाए।
  • जिले में यलो मोजेक के कारण सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। आरबीसी 6/4 के तहत सर्वे कराकर इसकी क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। भोपाल जिले के किसानों को फसल बीमा लाभ दिया जाए।
  • बासमती धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।
  • नजीराबाद को पूर्ण तहसील बनाया जाए।
  • पार्वती नदी पर डैम परियोजना एवं रेसई परियोजना से नजीराबाद क्षेत्र एवं बैरसिया क्षेत्र के लिए सिंचाई के लिए पानी दिया जाए।
  • प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं को 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की थी। अगले सीजन में इसी दर पर गेहूं को खरीदा जाए।

MP News: इंदौर में बन रहा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster