भोपाल

MP News: वीआईपी रोड पर युवकों ने तोड़ा बीएमसी बोर्ड, नशीले पदार्थ के साथ वायरल हुआ वीडियो

MP News: भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च करके शहर के सौंदर्यीकरण का काम किया। इस मौके पर वीआईपी रोड पर बीएमसी के नए बोर्ड लगाए गए थे, जो समिट की भव्यता को बढ़ाने के लिए थे। लेकिन, कुछ युवकों ने माहौल को कलंकित कर दिया जब उन्होंने एक बीएमसी बोर्ड को तोड़ने और जाली को उखाड़ने का दुस्साहस किया।
बीएमसी का बोर्ड तोड़कर ले जाते हुए युवकों का वीडियो राहगीरों ने बना लिया।

भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च करके सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। निगम ने वीआईपी रोड पर बीएमसी के बोर्ड भी लगाए थे। इनमें से एक बोर्ड को कुछ युवकों ने तोड़ दिया। वहीं, जाली भी उखाड़ ली।

दो युवकों की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक बीएमसी का बोर्ड उखाड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे युवक के हाथ में नशीला पदार्थ रखा था। वीडियो में वे बोर्ड और जाली को कबाड़खाने में बेचने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

निगम ने थाने में शिकायत की

इस मामले में नगर निगम ने थाने में भी शिकायत की है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दिन के साथ अब रात में भी मानीटरिंग की जाएगी।

वीआईपी रोड पर दो युवकों ने बीएमसी का बोर्ड तोड़ दिया।

समिट को लेकर निगम ने 33 करोड़ रुपए किए थे खर्च

बता दें कि समिट को लेकर निगम ने करीब 33 करोड़ रुपए खर्च किए थे। एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया।

इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

कमला पार्क से जाली उखाड़ते रंगेहाथों पकड़ा था

इससे पहले, 1 मार्च को कमला पार्क में लगी जाली को तोड़ते हुए निगम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। तलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *