भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NCL Recruitment 2025) निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। भर्ती अभियान को लेकर एनसीएल ने शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक 20 फरवरी 2025 डिटेल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1765 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 227, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 797 और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 941 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर डिग्री।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा
- आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 26 वर्ष
स्टाइपेंड :
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 9000 रुपए प्रतिमाह
- डिप्लोमा अप्रेंटिस : 8000 रुपए प्रतिमाह
- ट्रेड अप्रेंटिस : 1 वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा
- 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा
सिलेक्शन प्रोसेस :
- जारी नहीं
ऐसे करें आवेदन :
- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
- भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें।
- अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

