पहलगाम हमला: 22 अप्रैल 2025 की दर्दनाक घटना … 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए, जिनमें एक नेपाल का नागरिक भी शामिल था। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया था।
TRF ने ली थी जिम्मेदारी, बाद में किया इनकार-
पहले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में बयान से मुकर गया। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, यह हमला पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों की साजिश का हिस्सा था।
ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के अड्डों पर सटीक प्रहार-

भारत ने 6 मई 2025 की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल एयरस्ट्राइक की गई। ये ठिकाने उन आतंकियों के अड्डे थे जो भारत पर हमले की साजिश रच रहे थे।
आतंकियों के हाई-वैल्यू टारगेट किए गए ढेर-

भारत के अनुसार, इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए, जिनमें अब्दुल मलिक और मुदस्सिर जैसे हाई-वैल्यू टारगेट भी शामिल हैं।
पाकिस्तान का जवाब और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया-
पाकिस्तान ने भारत की इस कार्रवाई को ‘युद्ध की शुरुआत’ बताया है, जबकि भारत ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम कहा है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।
पुलवामा हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक: 2019 की यादें-
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसका बदला लेने के लिए भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप को तबाह किया था।
भारत की स्पष्ट नीति –

आतंक का जवाब आतंक के अड्डों पर
भारत ने दोहराया है कि आतंक का हर वार जवाब के साथ मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदहारण है।


