दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी कलाकारों की प्रतिक्रिया: हानिया आमिर की निंदा और फवाद खान का रुख

पाकिस्तानी कलाकारों ने हाल ही में भारतीय मिसाइल हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कड़ी निंदा की है, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की जान गई।

हानिया आमिर की प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने भारतीय हमले की तीव्र आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे पास कोई फैंसी शब्द नहीं हैं, बस गुस्सा, दर्द और एक भारी दिल है। एक बच्चा मारा गया, परिवार टूट गया, ये सब किस लिए। ये किसी को प्रोटेक्ट करने का सही तरीका नहीं है। ये क्रूरता है, सीधी और सिंपल बात। आपको मासूमों को बम से उड़ाकर इसे स्ट्रेटजी नहीं कह सकते। ये ताकत नहीं है। ये शर्मनाक है। ये कायरतापूर्ण है और हम इसका जवाब देंगे।”

हालांकि, हानिया ने बाद में स्पष्ट किया कि उनके नाम से जो बयान वायरल हो रहा था, वह फर्जी था। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से गढ़ा गया है और यह मेरे विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता।”

फवाद खान का रुख


पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भी शांति की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, “हम सभी को एक शांतिपूर्ण दुनिया की आवश्यकता है, जहां हमारे बच्चे सुरक्षित रहें।” हालांकि, उनके इस बयान पर कुछ भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आलोचना की, यह आरोप लगाते हुए कि वह उरी हमले पर चुप रहे थे।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रुख

इंडियन फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं माहिरा खान ने इसकी निंदा करते हुए लिखा है, मैं पाकिस्तान पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मासूम नागरिकों की जान गई है। अल्लाह हमारी हिफाजत करे।


Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *