शिवपुरी

थाना पोहरी ने किया सायबर सुरक्षा को लेकर जागरूक, सेफ क्लिक अभियान के तहत हो रहा प्रदेशव्यापी अभियान

शिवपुरी, मप्र । DGP मप्र के द्वारा सायबर सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान 01 से 11 फरवरी तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है, इसी के तहत शिवपुरी की पोहरी पुलिस के द्वारा सायबर संबंधित जागरूकता अभियान चलाकर आम जन को बचाव एवं सुरक्षा के उपाय बताए गए, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक फरवरी, दिन- मंगलवार को पुलिस थाना पोहरी द्वारा सायबर जागरूकता अभियान थाना पोहरी के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासरी मे शासकीय मा.वि. में निरी. रजनी सिंह चौहान द्वारा करीब 100 लोगों से सीधा संवाद कर इस संबंध में जानकारी दीं ।

जिसमें बच्चे, युवा, ग्रामवासी एवं किसान शामिल हुए, उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापनों एवं प्रलोभन से खुद को सुरक्षित रखने की बात कही। भ्रामक विज्ञापनों एवं प्रलोभन से सावधान रहें। साइबर अपराध से खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को जागरूक करें, इसके साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणो एवं कृषको को उनके साथ होने वाली किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा योजना के नाम पर ठगी के बारे में बताया, कि किस तरह से ऐसे सायबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है , साथ ही लोगों को सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करने की समझाईश दी ।

इस संपूर्ण जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी निरी. रजनी सिंह चौहान, आर.1048 कुलदीप शर्मा, आर.247 मुनेश धाकड़, आर.171 , आर 1134 अरविन्द, आर 1098 आर.116 संदीप राठौर, आर.307 चन्द्रभान रावत की सराहनीय भूमिका रही ।

क्या करना चाहिए

विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करना चाहिए। टू स्टेप वेरीफिकेशन/ ऑथेंटिकेशन चालू रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपा कर रखना चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट/एप्स का ही प्रयोग करना चाहिए। साइबर फ्रॉड होने पर सबसे पहले हमें 1930 पर कॉल करके अपने साथ घटित हुए साइबर अपराध के संबंध में सूचित करना चाहिए तत्पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल से संपर्क करना चाहिए ।

क्या नहीं करना चाहिए

अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान नंबर से आई लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन जैसे एनीडेस्क, टीमव्यूअर, क्विक सपोर्ट आदि अपने मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए। ऑनलाइन चैटिंग पर आपत्तिजनक/ अंतरंग वीडियो/ फोटो आदि सांझ नहीं करना चाहिए।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *