fbpx
ऑपिनियनदेश

पुष्य नक्षत्र आज, पूरे दिन जमकर कर पाएंगे खरीदारी, व्यापारी जरूर खरीदें ये खास चीज

भोपाल: खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार आज खत्म हो गया है। जी हां यदि आप भी दीपावली पर बाजार से तैयारी करने में लगे हैं तो आज पुष्य नक्षत्र का मौका हाथ से न जाने दें। आज 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 4:30 बजे से शुरू हो गया है। यदि आप भी खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो 18 अक्टूबर 2022 का दिन खास होने वाला है।

पूरे दिन रहेगा मुहूर्त —
आपको बता दें आज का पुष्य नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात रहेगा। इस दिन तुला संक्रांति भी है, दीपावली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। साथ ही जानें ये कब से कब तक रहेगा। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार हम आपको बताने जा रहे है कि किस राशि वालों को क्या खरीदना शुभ होगा।

मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क, तुला और वृष राशि –
कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।

कन्या, मिथुन राशि
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

इसलिए खास मानते हैं पुष्य नक्षत्र –
ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर ऐसे में यदि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा हो जाए तो यह बेहद शुभ हो जाता है। चूंकि शनि को शक्ति और ऊर्जा का कारका माना जाता है तो वहीं गुरु, ज्ञान और धन के देवता हैं। चूंकि इस साल यह पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन आ रहा है। इस दिन इसी पुष्य नक्षत्र विराजमान शनि और गुरु दोनों एक साथ मकर राशि में विराजमान होंगे। रहेंगे।

बही खाते खरीदना होता है बेहद शुभ
चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी, बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी शुभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster