स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में समवर्ती लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है? दूसरी भाषा में कहें तो इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
सर्कल वाइज पदों की संख्या :
- अहमदाबाद : 124 पद
- अमरावती : 77 पद
- बेंगलुरु : 49 पद
- भोपाल : 70 पद
- भुवनेश्वर : 50 पद
- चंडीगढ़ : 96 पद
- चेन्नई : 88 पद
- गुवाहाटी : 66 पद
- हैदराबाद : 79 पद
- जयपुर : 56 पद
- कोलकाता : 63 पद
- लखनऊ : 99 पद
- महाराष्ट्र : 16 पद
- मुंबई मेट्रो : 68 पद
- नई दिल्ली : 50 पद
- पटना : 52 पद
- तिरुवनंतपुरम : 52
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- यह भर्ती एसबीआई और उसके साथ जुड़े बैंकों के रिटायर्ड ऑफिसर्स के लिए है।
एज लिमिट :
- अधिकतम 60 साल
सैलरी :
- 45,000 – 80,000 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग के माध्यम से होगा।
- शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

