बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सीनियर मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। इससे पहले यह डेट 11 मार्च तय की गई थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक/एमटेक/एमई/ कंप्यूटर साइंस में एमसीए/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/आईटी/डेटा साइंस/ग्रेजुएशन/सीए/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- साथ में पद के अनुसार 1 से 6 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी।
एज लिमिट :
- पद के अनुसार अधिकतम 24 – 37 साल
सैलरी :
- पद के अनुसार, 85920 – 120940 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- साइकोमेट्रिक टेस्ट
- ग्रुप डिसक्शन
- इंटरव्यू
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ महिला : 100 रुपए
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
- होम पेज पर, ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
- यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

