जॉब/वेकेंसी

Government Job: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, टाटा मेमोरियल सेंटर में निकली भर्ती

Government Job: टाटा मेमोरियल सेंटर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया जानकारी आई है। टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) में मेडिकल और नॉन मेडिकल परमानेंट पदों पर वैकेंसी निकली हैं। जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। टाटा मेमोरियल में नौकरी कैसे मिलेगी? सैलरी कितनी होगी? देख लें पूरी डिटेल्स
टाटा मेमोरियल सेंटर में ड्रीम जॉब का मौका! मेडिकल, नॉन मेडिकल वालों के लिए ढेरों वैकेंसी

टाटा में ड्रीम जॉब के अवसर तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में शामिल टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) में जॉब का अच्छा चांस मिल रहा है। टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने मेडिकल और नॉन मेडिकल के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें मेडिकल ऑफिसर, नर्स, लोअर डिवीजन क्लर्क, टेक्नीशियन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत अन्य पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट actrec.gov.in पर ऑनलाइन चल रही हैं। जिसमें पदानुसार योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट 24 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

TATA Memorial Center Vacancy 2025 Notification: वैकेंसी डिटेल्स

टाटा मेमोरियल सेंटर की यह भर्ती परमानेंट बेस पर की जा रही है। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।

पद का नामवैकेंसी
मेडिकल ऑफिसर ‘E’ मेडिकल ऑनकोलॉजी (एडल्ट सॉलिड ट्यूमर)02
साइंटिफिक ऑफिसर ‘E’ (इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कॉपी फैसिलिटी)01
नर्स ‘A’01
नर्स ‘A’ महिला03
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर01
साइंटिफिक असिस्टेंट ‘B’ (डिजिटल इमेजिंग फेसिलिटी एंड बायोफिजिक्स)01
साइंटिफिक असिस्टेंट ‘B’ (डेंटल & प्रोस्टेथिक सर्जरी मैकेनिक)01
साइंटिफिक असिस्टेंट ‘B’ न्यूक्लियर मेडिसिन02
टेक्नीशियन ‘A’05
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)01

Medical Officer Staff Nurse Qualification: वैकेंसी डिटेल्स

टाटा मेमोरियल सेंटर साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर संबंधित विषय में पीएचडी, नर्स के लिए बीए.एससी नर्सिंग, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए बी.एससी, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए ग्रेजुएट, मेडिकल ऑफिसर के लिए डी.एम/डीएनबी या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- TATA Memorial Center Recruitment 2025 Notification PDF

TATA Latest Jobs: एज लिमिट

  • आयुसीमा- टाटा मेमोरियल सेंटर की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पदानुसार 27 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये से 78800 रुपये तक पदानुसार सैलरी दी जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया- इंटरव्यू/लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इंटरव्यू/लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के लिए बुलाने पर उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, पीडीब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार टाटा मेमोरियल सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *