fbpx
Life StyleNationदेशमध्यप्रदेश

Red Alert : नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोले, उमरिया में पहली बार डैम का गेट नंबर चार 0.5 मीटर खुला

Red Alert मध्यप्रदेश में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में सुबह से रिमझिम पानी गिर रहा है। कलियासोत नदी किनारे से 20 परिवारों का रेस्क्यू किया गया। सूखी सेवनिया के नाले में 14 साल का लड़का बह गया। नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोले गए है। नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। उमरिया में जोहिला डैम का एक गेट सीजन में पहली बार खोला गया।

Red Alert

इधर, नरसिंहपुर के गाडरवारा में गुरुवार देर रात तेज बारिश Red Alert से कच्चा मकान ढह गया। परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। दो की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हैं। वहीं, एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इंदौर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

विदिशा और अशोकनगर को जोड़ने वाले बाह्य नदी के पुल पर दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है। रायसेन में प्राकृतिक झरने फूट पड़े हैं। आज शनिवार को 12 जिले- सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, भोपाल, जबलपुर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जिले सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के गेट भी खोले गए हैं।

जोहिला डैम का गेट नंबर 4 को 0.5 मी खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। गेट खुलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग पानी को देखने पहुंच रहे हैं। इस बारिश में जोहिला डैम के गेट पहली बार खोले गए हैं। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के सीनियर इंजीनियर शशिकांत मालवीय ने बताया कि गेट नंबर 4 को 0.5 मीटर खोलकर पानी छोड़ा गया है। निगरानी की जा रही है।

Red Alert : जिले में बारिश के आंकड़े

जिले मे बीते 24 घंटे में 26.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें बांधवगढ में 19.6 मिमी, मानपुर में 26.2 मिमी, पाली में 24.6 मिमी, नौरोजाबाद में 35.6 मिमी, चंदिया में 21.6 मिमी , करकेली में 33.9 मिमी तथा बिलासपुर मे 22.2 मिमी वर्षा शामिल है। जिले में 1 जून से लेकर 3 अगस्त तक 419.1 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक कुल 543 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी।

Red Alert : एमपी में इसलिए स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना

आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया बन गया है। Red Alert मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होते हुए सीधी, ग्वालियर यानी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम से होकर इन्हीं क्षेत्रों में एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की बात करें तो इससे बराबर नमी आ रही है, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही है।

इस वजह से गुरुवार देर रात से ही तेज बारिश जारी है, जो अगले 2 दिन तक होती रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार को सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे दक्षिण और मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा। Red Alert : इसलिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट है। लगभग पूरा प्रदेश तरबतर होगा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ आने की आशंका भी है।

सीधी में 3.7 इंच बारिश, रायसेन-सतना में 3 इंच पानी गिरा

प्रदेश में शुक्रवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल और नरसिंहपुर में सवा इंच पानी गिर गया। सीधी में सबसे ज्यादा 3.7 इंच बारिश हुई। रायसेन और सतना में 3 इंच पानी गिर गया। पचमढ़ी, टीकमगढ़ में 1 इंच, रतलाम, उज्जैन और मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, नर्मदापुरम, धार, रीवा, उमरिया, गुना, इंदौर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला में भी बारिश का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़ें ………….Government Job : ट्रांसलेटर के 312 पदों पर SSC ने निकाली भर्ती, सैलरी 1 लाख के ज़ादा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster