स्वास्थ्य

Health Tips: डैंड्रफ की परत हटाइए बिना महंगे ट्रीटमेंट के, एक हफ्ते में दिखेगा असर; ये घरेलू उपाय देंगे राहत

एक हफ्ते में डैंड्रफ पूरी तरह से हटाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप इसे काफी हद तक कम करने के लिए कुछ प्रभावी उपाय अपना सकते हैं।

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से बहुत से लोग तो काले रंग के कपड़े पहनना तक बंद कर देते हैं, क्योंकि रूसी उन कपड़ों पर झड़कर लोगों को शर्मिंदा करती है। खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तो हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। वैसे तो डैंड्रफ हटाने के लिए कई तरह के हेयर केयर ट्रीटमेंट आते हैं, लेकिन ये जेब पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से एक हफ्ते में सिर पर जमी डैंड्रफ की परत कम हो जाएगी। अगर आपके सिर पर रूसी काफी ज्यादा है तब एक हफ्ते में इसका कम होना मुश्किल है, लेकिन हां आपको इसका अच्छा असर ही देखने को मिलेगा।

रूसी भगाने के 19 कारगर घरेलू तरीके 

1.  चार चम्मच खसखस दूध में पीस कर बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धोएं। धोने में शैम्पू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में दो बार इस तरह बाल धो लें।

2.  चार बड़े चम्मच बेसन एक बड़े गिलास पानी में घोलकर बालों पर मलें और सिर धो लें। डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।

3.  रात को छिलके सहित अरहर की दाल पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर सिर में लगा लें। आधे घंटे बाद सिर धोएं। फिर गीले बालों में ही कंघी करें।

4. सप्ताह में दो बार दही से बालों को धोने से डैंड्रफ मिट जाती है।

5.  पांच चम्मच पिसे आंवले को रात को आधा कप पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी से सिर धो लें। 

6.  चुकंदर के पत्तों को पानी में उबालकर सिर धोने से डैंड्रफ दूर हो जाती है।

7. रीठे से सिर धोने पर भी डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाता है।

8. नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और यह तेल अच्छी तरह बालों में तथा सिर पर लगाएं।

9. नींबू के रस को बालों में लगाएं। कुछ समय बाद सिर धो लें।

10. बालों में तेल लगाने के बाद अच्छे से शैंपू करें और उसके बाद किसी भी अच्छे माउथवॉश को स्केल्प पर लगाएं। 5-10 मिनट लगाए रखने के बाद इसे पानी से धो लें।

11.  नींबू में हल्का-सा बेसन और दही मिलाकर स्केल्प पर लगाएं। इसके अलावा, नींबू में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

12. दो टेबल स्पून बेकिंग सोडा में उतना ही पानी मिलाएं जिससे वो जैल की तरह दिखने लगे। इस जैल को सिर में लगाकर 15.  मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें।

13. पानी में सिरका मिलाकर सिर को अच्छी तरह धोएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर करें।

14. सिर की त्वचा पर अंडे का पेस्ट लगाकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें, इसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें। 

15. चार से पांच चम्मच नींबू का रस लें औऱ इसमें उतनी ही मात्रा में नारियल तेल मिला लें। इससे स्कल्प पर अच्छी तरह से मालिश करें और सिर पर गीला तौलिया लपेट लें। आधे घंटे बाद सिर धो लें।

16. मेथी के कुछ दाने लेकर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इनको पीसकर इनका लेप सिर की त्वचा पर लगाएं।

17. मुल्तानी मिट्टी को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका लेप बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर सिर धो दें।

18. सरसों के तेल से रात को सिर की अच्छी तरह मालिश करें। रात को गर्म पानी में भिगोया हुआ तौलियां सिर पर कुछ देर के लिए लपेटें औऱ सो जाएं। अगले दिन सिर को धो लें।

19. एलोवेरा का जैल बाजार में मिलता है। इस जैल से  सिर की अच्छी तरह मालिश करें और घंटे भर बाद सिर धो लें।

इन उपायों के बल पर आपके सिर से रूसी छूमंतर हो जाएगी और आपके बाल भी मुलायम और रेशमी बने रहेंगे। ये सभी उपाय बालों को लंबे समय तक मजबूती भी प्रदान करते हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *