fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

संदीप यादव बने जनसंपर्क आयुक्त, अमनबीर सिंह बैंस को बैतूल से हटाकर गुना कलेक्टर बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने अनुसार अधिकारियों की जमावट शुरू कर दी हैं। रविवार को सीएम ने 10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया।

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। रविवार को नए साल से पहले 10 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को मुख्यमंत्री एवं सचिव, मध्य प्रदेश शासन, विमानन विभाग तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश भोपाल एवं प्रबंधन संचालक, मध्य प्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) से हटा दिया। उनको आईएएस अधिकारी संदीप यादव की जगह प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्य प्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्य प्रदेश ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वहीं, 2000 बैच केआईएएस अधिकारी संदीप यादव को सचिव मध्य प्रदेश शासन, विमानन विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त, जनसंपर्क मध्य प्रदेश भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया है।

नीरज कुमार उज्जैन कलेक्टर, अमनबीर को गुना भेजा

वहीं, नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह नर्मदापुरम कलेक्टर, संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, मध्य प्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति, वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद अतिरिक्त प्रभार 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सोनिया मीना को बनाया गया है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, राज्य बीच एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर बनाया गया है।

प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया

इसके अलावा उज्जैन नगर पालिक निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह को भोपाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया यगा है। नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त स्पप्निल जी वानखेड़े को विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। वहीं, उज्जैन जिले की अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगम की आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी दीपाली रस्तोगी को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ ही प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster