fbpx
इंदौरटॉप ट्रेंडिंग न्यूज़बोलती तस्वीरेंमध्यप्रदेश

Indore में चला अवैध मकानों पर बुलडोज़र, छलका लोगो का दर्द

इंदौर। Indore की न्याय नगर संस्था की कृष्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने 15 मकान ढहा दिए। मकान मालिकों का कहना है कि रजिस्ट्री, संपत्ति कर, जल कर सभी दस्तावेज होने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर उनका आशियाना ढहा दिया गया।

 Indore

मीडिया से बातचीत के दौरान, लोगो ने बया किया दर्द

ये भी पढ़ें………………..Government Internship : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत; 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का मौका 

23 साल से रह रही थी, 10.50 लाख में खरीदा था प्लॉट

मैं यहां 23 सालों से रह रही थी। मनोज नागर से यह प्लॉट 10.50 लाख में खरीदा था। तब नागर ने भरोसा दिलाया था कि सब कुछ लीगल है। कुछ समय पहले नोटिस आया था। इसके बाद नहीं आया। फिर शुक्रवार सुबह 6 बजे ही निगम की रिमूवल की टीम कॉलोनी में आ गई। कुछ देर बाद पुलिस और निगम कर्मचारी आ गए। सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया। जितना हो सका, सामान बटोरा और कॉलोनी के एक मकान में रखा। रात रिश्तेदार के यहां बिताएंगे।

सदमे से बदहवास हुई बुजुर्ग तनु यादव, 4 लाख रुपए में खरीदा था प्लाट

शुक्रवार दोपहर को निगम की टीम बुजुर्ग महिला तनु यादव का मकान तोड़ने पहुंची। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। बुजुर्ग महिला सदमे में बदहवास हो गई। हंगामे के बीच बुजुर्ग के फांसी लगाने की सूचना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पथराव करते हुए जेसीबी में तोड़फोड़ कर दी। हालत बिगड़ी तो बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद निगम ने कार्रवाई रोक दी। 6 अगस्त तक सभी मकान खाली करने की चेतावनी दी है। बुजुर्ग को शाम को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई।

15 लाख रुपए लगा चुके थे मकान में, टूटा नए घर में शिफ्ट होने का सपना

कविता सिलावट अपना दर्द साझा करते-करते फूट पड़ीं। उन्होंने बताया, 11 साल पहले प्लॉट खरीदा था। पिछले साल यहां घर बनाना शुरू किया था। तीन मंजिला मकान का ढांचा भी तैयार हो गया था। अभी ग्वालटोली में परिवार के साथ रह रही हूं। पूरा परिवार नए घर में शिफ्ट होने का सपना देख रहा था, लेकिन शुक्रवार की मनहूस सुबह वो सपना टूट गया। 15 लाख रुपए मकान में लगा चुके थे। तीन दिन पहले ही 50 हजार की रेत डलवाई थी। निगम ने पूरा मकान ढहा दिया। लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची, तो नया आशियाना मलबे में तब्दील हो चुका था।

घर ढहा दिया, अब किराए का मकान देखना पड़ेगा

अरुण वर्मा का बड़ा शेड वाला मकान (गोदाम) ढहा दिया गया। उनके आंसू रुक ही नहीं रहे। अरुण ने भास्कर को बताया, 12 साल पहले किसी वर्मा नामक व्यक्ति से प्लॉट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री थी। सौदे के पहले मैंने विज्ञापन दिया और फिर रजिस्ट्री कराई। मैंने अब तक के सारे टैक्स भरे हैं। नामांतरण भी है। इस मामले में 16 अगस्त तक का स्टे था। इसके बावजूद मकान ढहा दिया गया। अब मैं किराए का मकान देख रहा हूं।

आगे का बड़ा शेड तोड़ दिया – किराएदार

रामचरण कॉलोनी के एक मकान में किराए से रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान पंडित नाम के शख्स का है। यहां कई दिनों से बुलडोजर की हलचल थी। आज निगम की टीम ने हमें बाहर कर आगे का बड़ा टीन शेड तोड़ दिया। अभी हम पिछले हिस्से में रह रहे हैं।

गोवा में थे, इधर ढहा दिया मकान, लाखों का हुआ नुक्सान

सौरभ मिश्रा का 1500 वर्ग फीट का मकान निगम अमले ने तोड़ दिया। वे खुद यहां नहीं रहते। यह प्लॉट 11 साल पहले मनोज नागर से 12 लाख रुपए में खरीदा था। सौरभ ने बताया, मुझे कोई नोटिस नहीं मिला था। जिन 62 लोगों के मकान तोड़े जाने थे, उस लिस्ट में भी नाम नहीं था। शुक्रवार को गोवा में था। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान तोड़ा जा रहा है। सौरभ ने कहा, मकान में लाखों का इलेक्ट्रिक सामान था। अब अधिकारी हवाला दे रहे हैं कि यह जमीन श्रीराम बिल्डर की है। मैंने पूर्व में अधिकारियों को कहा भी था कि मुझे इतना समय दे दो ताकि मैं गोवा से लौट कर सामान निकाल सकूं। लेकिन मौका नहीं दिया गया।

Indore, निगम कर्मियों पर हमला

खजराना पुलिस ने निगमकर्मी शुभम पांडे की शिकायत पर रवि साल्वे और अन्य रहवासियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मुहिम के दौरान टीम पर पथराव भी किया था। इसके फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster