उत्तरप्रदेश

UP News : प्रयागराज जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस; ट्रेन पर छतरपुर में आखिर क्यों हुआ पथराव, जाने पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशनों पर बुधवार देर रात एक घटना सामने आई, जब महू से प्रयागराज जा रही डॉ अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ स्थानीय यात्रियों ने पथराव किया।
प्रयागराज जा रही अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

मध्यप्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात महू से प्रयागराज जा रही डॉ अंबेडकर नगर- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन पर स्थानीय यात्रियों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 1 बजे की है, जब प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर आक्रोशित होकर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। ट्रेन में बैठे कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।

पथराव में ट्रेन की कई बोगियों के दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान ट्रेन में सवार यात्री, महिलाएं और बच्चों में डर दिखा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में यात्री सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

देखिए हंगामे और तोड़फोड़ की 3 तस्वीरें-

वीडियो में कुछ लोग ट्रेन में लगे ग्लास पर पत्थर मारते दिख रहे हैं।

वीडियो में कुछ लोग ट्रेन में लगे ग्लास पर पत्थर मारते दिख रहे हैं।

ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया।

ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया।

हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

यात्रियों ने भीड़ को देखकर ट्रेन के गेट नहीं खोले

छतरपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब 12:45 बजे इंदौर से डॉक्टर अंबेडकर नगर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन (14115) स्टेशन पर रुकी, इस दौरान उसमें अंदर बैठे यात्रियों ने भीड़ को देखकर ट्रेन के गेट नहीं खोले। इससे ट्रेन के बाहर खड़े लोग भड़क उठे। वे पत्थर, पानी बोतल फेंकने लगे। लोगों को जो मिल रहा था, वही फेंक रहे थे।

आरपीएफ जवान मौके पर थे, लेकिन वह कंट्रोल नहीं कर पाए तो हमने सिविल पुलिस को सूचना दी। समझाइश के बाद 40 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया-

रात करीब एक बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पर गेट नहीं खोलने के कारण कुछ लोगों ने ट्रेन में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की है। सूचना के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, ट्रेन छतरपुर से प्रयागराज कुंभ जा रही थी, सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।

पुलिस की समझाइश के बाद रवाना हुई ट्रेन

हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। जानकारी लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया, खजुराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है।

रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने को कह रहे थे। जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

घटना के दौरान फौरन ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर ट्रेन को रवाना कराया। हमने ओरछा से एक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए चलाई है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

कुंभ स्पेशल ट्रेन में भी लोगों ने गेट नहीं खोले थे

रेल कर्मचारियों के मुताबिक रात में केवल 2 ही ट्रेन थी। उसके बाद आई कुंभ स्पेशल ट्रेन 20 मिनट लेट हुई है। उसमें भी लोगों ने अंदर से गेट बंद कर लिए थे। हम लोगों ने प्रयास किया तो केवल चार डिब्बे ही खोल पाए थे। वहीं रात में खजुराहो रेलवे स्टेशन पर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया था। घटना के कारण ट्रेन 40 मिनट छतरपुर रेलवे स्टेशन पर लेट हुई थी।

यह भी पढ़े : https://breakingnewswala.com/mp-protest-against-fiitjee-center-today/

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *