रायसेन

MP News: CM यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री रायसेन पहुंचे, शहरी सर्वेक्षण ‘नक्शा’ पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे

रायसेन से शहरी सर्वेक्षण श्नक्शाश् पायलट परियोजना का शुभारंभ

मंगलवार को रायसेन में सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शहरी सर्वेक्षण ‘नक्शा’ पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। दोनों नेता दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान स्थित आयोजन स्थल पहुंचे।

दोनों नेता हेलीकॉप्टर से रायसेन हेलीपैड पहुंचें, जहां रायसेन के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा सहित कलेक्टर-एसपी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सबसे पहले रैम्प पर चलकर सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनता के ऊपर पुष्पवर्षा की, इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नक्शा परियोजना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है।

CM बोले- कांग्रेस पार्टी बंद हो जाएगी पर लाडली बहना योजना नहीं

इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बंद हो जाएगी पर लाडली बहना योजना नहीं होगी।

कार्यक्रम में ड्रोन की उड़ान के साथ शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम ‘नक्शा’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही वाटरशेड यात्रा को भी हरी-झंडी दिखाई जाएगी। इस अवसर पर मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) पुस्तिका, नक्शा फ्लायर और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो का विमोचन भी होगा।

यह परियोजना भू-सूचना में सटीकता और भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की जा रही है। एक वर्षीय यह राष्ट्रव्यापी पायलट प्रोग्राम 18 फरवरी से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और मत्स्य पालन राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार सहित कई विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित है।

“नक्शा” कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

“नक्शा” कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शहरी क्षेत्रों के लिए भू-स्थानिक मैपिंग करना, आधुनिक भूमि सर्वेक्षण तकनीकों का प्रयोग करना है। इससे आदलती मामलों, कानूनी दस्तावेजीकरण और ऐतिहासिक भूमि डाटा विश्लेषण में सहायता मिलेगी। त्वरित और अधिक प्रभावी शहरी योजना में सटीक भूमि डेटा से बेहतर जोनिंग, बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी विस्तार में न्यूनतम देरी होगी, परिवहन योजना आवासीय परियोजनाओं और सतत् शहरी विकास में सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन योजना को अधिक प्रभावी बनायेगा। प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन में सुधार और शहरी निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। साथ ही संपत्ति लेन-देन और ऋण प्राप्ति को सरल बनायेगा। “नक्शा” कार्यक्रम से पारदर्शिता और शासन में सुधार होगा इसमें रियल टाइम, सुलभ डिजिटल प्रणाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगायेगी और शहरी भूमि प्रबंधन में जनता का विश्वास बढ़ायेगी। इसके साथ ही “नक्शा” कार्यक्रम के क्रियान्वयन से रियल स्टेट और बुनियादी ढांचा को बढ़ावा मिलेगा।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *