भोपाल

MP News: वक्फ बिल को मिला मुस्लिमों का समर्थन, महिलाओं ने लगाए PM मोदी के नारे

भोपाल में वक्फ बिल 2024 को लेकर मुस्लिम समाज में खुशी की लहर है। हताई खेड़ा डैम के पास आनंदपुरा कोकता में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए सड़कों पर उतरे। महिलाओं ने भी हाथों में पीएम मोदी के पोस्टर लेकर उत्साह दिखाया। समुदाय ने इस बिल के समर्थन में फूल बांटे और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचकर खुशी व्यक्त की।

संसद में आज वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा होगी। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए जहां बिल का समर्थन कर रहा है, वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इसके विरोध में हैं।

मध्यप्रदेश के भोपाल में इस बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। आनंदपुरा और कोकता इलाके में बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाएं हाथों में गुलाब थामे थीं। वे ‘थैंक्यू, मोदी जी’ और ‘वी सपोर्ट मोदी जी’ लिखी तख्तियां लिए थीं। भोपाल के हथाई खेड़ा डैम के पास भी जश्न मनाया गया।

वहीं, हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- भोपाल के लोगों को अच्छी तरह पता है कि आरिफ नगर में वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी का सौदा कौन कर रहा है? कौन इसका पैसा खा रहा है? पहले कांग्रेस के सांसद इस संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे थे और अब कांग्रेस के विधायक इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

इस संपत्ति का सही लेखा-जोखा किसके पास है? यह संपत्ति सही हाथों में होनी चाहिए ताकि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए इसका उपयोग कर सके।

पीएम ने 140 करोड़ देशवासियों के बारे में सोचा

विधायक शर्मा ने कहा- हम गरीबी में रहने वाला हिंदुस्तान नहीं चाहते। अगर मुसलमान गरीब रहेगा तो उसकी जिंदगी पंचर की दुकान पर ही गुजर जाएगी। ऐसे में हम कैसे कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था उन्नति कर रही है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों के बारे में सोचा है, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ कुछ गुंडे-बदमाशों के बारे में सोचा है।

देखिए, जश्न की तीन तस्वीरें…

भोपाल में मुस्लिम महिलाओं ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन किया।

भोपाल में मुस्लिम महिलाओं ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन किया।

युवा हाथों में बिल के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां लिए थे।

युवा हाथों में बिल के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां लिए थे।

मुस्लिम समुदाय ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

मुस्लिम समुदाय ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *