fbpx
टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Policy: लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3000 रुपए? महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के पास नहीं हैं कोई जवाब, कह दी ये बड़ी बात

लाडली बहना योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए की किस्त जारी की जाती है जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है, अब फिर सीएम ने राशि को बढ़ाए जाने के संकेत दिये हैं

मध्य प्रदेश में पॉपुलर साबित हुई ‘लाड़ली बहना योजना’ के जरिए प्रदेश की महिलाओं के खाते में सरकार 1250 रुपए भेज रही है। वहीं इस योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 3000 कब किया जाएगा, यह सवाल हर बार उठ रहा है। हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने इसे लेकर कहा है कि मैं यह नहीं कहूंगी कि 3 हजार कब मिलेंगे, यह बताना मुश्किल है। आने वाले समय में देखते हैं क्या किया जा सकता है। 

दरअसल महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने आज सरकार और अपने विभाग को लेकर देर शाम प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उनसे लाड़ली बहना योजना की रकम 3000 करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह विभाग उनके पास है तो हर जगह उनसे यह सवाल पूछा जाता है। लेकिन अभी जो स्थिति है, हम सभी महिलाओं को 1250 रुपए दे रहे हैं। यह पॉलिसी मैटर है। 

मंत्री निर्मला भूरिया ने आगे कहा कि इस योजना में और क्या कर सकते हैं। महिलाओं को और चीजें सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बना सकते हैं, इस ओर भी हमारी सर्कार का ध्यान है। 3000 कब मिलेंगे यह निश्चित बताना मुश्किल है। 5 साल के लिए सरकार बनती है, 5 साल तक चीजें करनी होती है। देखते हैं आने वाले समय में क्या कर सकते हैं। मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि सरकार लाड़ली बहनों को 1250 रुपये महीना तो दे ही रही है। लेकिन सरकार का जोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी है। सरकार महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बनें, इस पर भी फोकस कर रही है।

MP Policy: बजट में मिले 405 करोड़ रुपये कम

बजट में लाड़ली बहना योजना को चलाने के लिए जिस राशि का प्रावधान किया गया यह जरुरी राशि से 405 करोड़ कम है। इस योजना को सालभर चलाने के लिए 19389 करोड़ की जरुरत है, जबकि बजट में 18984 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सीएम मोहन ने राशि बढ़ाने के दिये थे संकेत

बालाघाट में 29 जून, शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा था कि जल्द ही हम इस योजना की कुछ राशि भी बढ़ाएंगे। बता दें कि योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1 हजार रुपये दिये जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिये गए। अब फिर सीएम ने राशि को बढ़ाए जाने के संकेत दिये हैं, लेकिन बढ़ी हुई राशि कब मिलेगी, इसका जिक्र नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster