fbpx
Nationइंदौर

Indore में पंजाब नेशनल बैंक लूट के आरोपी की पत्नी ने 2 घंटे बाद खरीद लिया स्मार्ट टीवी

इंदौ। Indore में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 6.64 लाख रुपए की लूट एक सिक्योरिटी गार्ड (रिटायर फौजी) ने की थी। पुलिस ने करीब 1100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हरे रंग की बाइक के रूट को ट्रेस किया और आरोपी गार्ड के घर को ढूंढ निकाला। फुटेज में गार्ड नकाब और रेनकोट पहने दिखा था।

इंदौर पुलिस का दावा है कि आरोपी 16 जुलाई की दोपहर 4.41 बजे वारदात के बाद अपने घर गया था। उसने लूट के रुपए पत्नी और बेटी को सौंपे और फिर चला गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को तलाश रहे हैं। लूट में एक ही आरोपी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।पुलिस ने लूट के तीन लाख रुपए, रेनकोट, हरे रंग की बाइक, जूते और बंदूक जब्त की है।

पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि वारदात ग्राम कालुआ नयागांव एटा (उप्र) निवासी अरुण कुमारसिंह राठौर द्वारा की गई है। आरोपित अरुण तो नहीं मिला लेकिन उसकी पत्नी प्रीति को हिरासत में लिया है। प्रीति ने बताया कि अरुण घबराते हुए घर आया था। काले रंग का बैग ड्रम में छुपाया और एटा का बोलकर चला गया।
ऐसे हुआ पुलिस को शक

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपित ने जाते ही कैश काउंटर पर फायरिंग की। लोड करने के दौरान उसकी जेब से खोल गिर गया। उसने तत्काल खोल जेब में भर लिया। इससे स्पष्ट हुआ कि वारदात सेना और पुलिस के बैक ग्राउंड वाले ने की है। अरुण 1999 से 2006 तक सेना में रहा था। नशाखोरी और स्वास्थ्य कारणों से उसे सेना से निकाल दिया था।

-Indore: पत्नी बोली- मुझे बैग लाकर दिया और रात में ही कहीं चले गए

जिस घर के आगे बाइक खड़ी थी वहां दरवाजा खटखटाने पर पड़ोसी बाहर आए। उनसे पूछा कि यह मोटर साइकल जिसकी है क्या उसके पास बंदूक है। उन्होंने बताया कि हां वह व्यक्ति रिटायर्ड फौजी है और गार्ड का काम करता है और बंदूक भी रखता है।

पढ़े पूरी खबर………………Indore News : पंजाब नेशनल बैक में लूट, बदमाश ने चलाई गोली, 7 लाख रूपए लेकर हुआ फरार

पुलिस ने तत्काल घर का दरवाजा खुलवाया। यहां अरुण सिंह की पत्नी प्रीति बाहर आई। उसने बताया कि पति मंगलवार शाम 5 बजे घर आए थे। इसके बाद वे रात में कहीं चले गए। मुझे एक बैग दे गए हैं। तलाश लेने पर बैग घर में ही मिल गया। इस पर पीएनबी की स्लिप लगी थी। बैग से तीन लाख रुपए भी बरामद किए।

फुटेज में देखकर पत्नी ने की शिनाख्त

अरुण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला है। फिलहाल, हीरा नगर थाना क्षेत्र के ​श्याम नगर में रहता है। पुलिस को उसके घर से बैंक तक जाने और बैंक से घर आने तक के फुटेज मिले हैं।पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी को ग्रीन कलर की बाइक, नकाब और रेनकोट पहने फुटेज दिखाए। पत्नी ने फुटेज में अरुण के होने की पुष्टि की।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में एक अन्य बैंक कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताया गया है कि अरुण उसके संपर्क में था।

लूट के रुपए से कर्ज उतारा, टीवी भी खरीदी

पुलिस के मुताबिक बैंक लूटने के बाद आरोपी ने सबसे पहले कर्ज के पैसे चुकाए। इसी पैसे से अरुण सिंह की पत्नी ने लोटस शोरूम से 50 हजार रुपए की टीवी खरीदी और फिर फरार हो गया था।

पत्नी बच्चों को नहीं थी जानकारी
अरूण सिंह ने बैंक कर्मी से मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लूट के बाद, अरूण सिंह ने बाइक से भागने के लिए निरंजनपुर रोड का इस्तेमाल किया था। लूट के करीब छह घंटे बाद अलग अलग टीमों को फुटेज ओर कॉल डिटेल के लिए लगाया गया था। जिसमें अरूण के बैंक से बाइक से निकलने के बाद पुलिस ने कई रास्तों के फुटेज तलाशे। इसमें वह निरंजनपुर होते हुए पीछे के रास्ते हीरानगर इलाके में घुसा। यहां से वह श्याम नगर घर तक पहुंचा है। यहां पत्नी ओर बच्चों को वारदात को लेकर जानकारी नहीं थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी को ग्रीन कलर की बाइक ओर नकाब ओर रेनकोट पहने फुटेज दिखाए। उसने पति अरूण के होने की पुष्टी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster