ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
अगर आप HDFC बैंक, PNB या बंधन बैंक के ग्राहक हैं और ATM या UPI से पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष के साथ इन बैंकों ने ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। इन नए नियमों का सीधा असर आपकी जेब और रोजाना कैश निकालने की लिमिट पर पड़ेगा। HDFC बैंक: UPI विड्रॉल भी गिने जाएंगे फ्री लिमिट में HDFC बैंक ने बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी आपकी फ्री मंथली ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। यानी अब कार्ड से निकासी और UPI से निकासी दोनों एक ही कैटेगरी में गिने जाएंगे। अगर आप तय सीमा से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23 + टैक्स देना होगा। पहले UPI कैश निकासी को अलग सुविधा माना जाता था, लेकिन अब इसे सामान्य ATM ट्रांजैक्शन जैसा ही माना जाएगा। PNB: घटाई गई कैश निकालने की लिमिट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कई डेबिट कार्ड्स की डेली कैश निकालने की लिमिट कम कर दी है। कुछ कार्ड्स पर यह सीमा ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है, जबकि प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट … Continue reading ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed