fbpx
CRICKETNation

Women T20 World Cup 2024: भारतीय वीमेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

Women T20 World Cup 2024: भारत ने वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी।

Women T20 World Cup 2024

Women T20 World Cup 2024: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत ने टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ यंग प्लेयर्स को भी मौका मिला है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा टीम इंडिया में शामिल हैं। राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्ज को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का 3 अक्टूबर से आगाज होगा। भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड महिला टीम से है। यह मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होना है।

भारत ने हरमनप्रीत कौर को कप्तानी सौंपी है. टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को मौका दिया है. इनके साथ-साथ जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष और यष्टिका भाटिया को भी मौका मिला है। पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, हेमलता, शोभना और राधा यादव को भी मौका दिया गया है। टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से है. यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया कुल 4 ग्रुप मैच खेलेगी। इसमें से 3 मैच दुबई में और एक मैच शारजाह में खेला जाएगा।

भारत का पाकिस्तान से 6 अक्टूबर को होगा सामना –

Women T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। टीम इंडिया 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर होगी। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच शारजाह में 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इससे पहले एक मैच श्रीलंका से होगा। यह मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

Women T20 World Cup 2024

टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी 

स्मृति मंधाना (उप-कप्तान, बैट्समैन)

शेफाली वर्मा (बैट्समैन)

जेमिमा रोड्रिग्स (बैट्समैन)

दयालन हेमलता (बैट्समैन)

ऋचा घोष (स्पिनर)

यास्तिका भाटिया (स्पिनर)

श्रेयंका पाटिल (आलराउंडर)

दीप्ति शर्मा (आलराउंडर)

सजीवन सजना (आलराउंडर)

आशा शोभना (आलराउंडर)

पूजा वस्त्राकर (बोलर)

अरुंधति रेड्डी (बोलर)

रेणुका सिंह (बोलर)

राधा यादव (बोलर)

Women T20 World Cup 2024

चार ग्रुप पर होंगे मैच 

महिला टी20 विश्व कप( Women T20 World Cup) 2014 की 3 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसमें 4 अक्टूबर शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई में 6:00 बजे खेला जाएगा। 6 अक्टूबर रविवार भारत बनाम पाकिस्तान दुबई में 2:00 बजे खेला जाएगा।

वहीं तीसरे ग्रुप में 9 अक्टूबर बुधवार भारत बनाम श्रीलंका दुबई में 6:00 बजे खेला जाएगा।13 अक्टूबर रविवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में शारजाह 6:00 बजे खेला जाएगा।

Women T20 World Cup: वार्म-अप फिक्सचर शेड्यूल

28 सितंबर, शनिवार- पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

28 सितंबर, शनिवार- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई

29 सितंबर, रविवार- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, दुबई

29 सितंबर, रविवार- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

29 सितंबर, रविवार- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई

30 सितंबर, सोमवार- श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

30 सितंबर, सोमवार- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, दुबई

1 अक्टूबर, मंगलवार- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

1 अक्टूबर, मंगलवार- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, दुबई

यह भी पढ़ें…..https://breakingnewswala.com/chattarpur-mp-accused-shahzad-arrested/21880/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

देखिये! NIRF Ranking 2024 के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज देखिये पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सफर जानें बजट 2024 में बिहार के हिस्से में क्या-क्या आया जानिए मोदी 3.0 के पहले बजट की 10 बड़ी बातें राजस्थान BSTC PRE DELED का रिजल्ट हुआ ज़ारी ऐसा क्या हुआ कि राज्यसभा में घटी बीजेपी की ताकत, देखिये प्रधानमंत्री मोदी के हुए X (Twitter ) पर 100 मिलियन फॉलोवर्स आखिर कौन है IAS पूजा खेड़कर, जानिए इनसे जुड़े विवादों का पूरा सच Derrick White replaces Kawhi Leonard on US Olympic roster