भोपालशिक्षा

Board Exam 2025: टेलीग्राम ग्रुप्स से पेपर खरीदना पड़ सकता है महंगा; साइबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई

Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाओं से पहले साइबर फ्रॉड गैंग एक्टिव हो गए हैं। टेलीग्राम पर बच्चों के साथ ठगी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे लेकर साइबर क्राइम ब्रांच ने छात्रों को टेलीग्राम समूहों पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से बचने की चेतावनी दी है।
टेलीग्राम ग्रुप्स में जुड़कर पेपर खरीदने से कॅरियर हो सकता है बर्बाद।

मध्य प्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले साइबर फ्रॉड गैंग एक्टिव हो गए हैं। टेलीग्राम पर इस बार फिर बच्चों के साथ ठगी का सिलसिला शुरू हो गया है। टेलीग्राम में कई ग्रुप पर दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा से पहले सुबह उन्हें ओरिजिनल पेपर दे दिया जाएगा, वहीं कई अन्य ग्रुप पर फीस देकर 80 प्रतिशत सवाल सही मिलने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर साइबर क्राइम ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी की है। छात्रों और नागरिकों को टेलीग्राम समूहों पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से बचने की चेतावनी दी गई है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा है कि परीक्षा के समय साइबर फ्रॉड गैंग सक्रिय हो जाता है। टेलीग्राम ग्रुप्स के माध्यम से नकली प्रश्न पत्र बेचकर बड़ी रकम की ठगी करते हैं। इन ग्रुप्स में हजारों लोग जुड़े होते हैं, जिनमें कई छात्र भी शामिल होते हैं। ऐसे लोगों से छात्रों को बचाना चाहिए।

छात्रों का कैरियर लग सकता है दांव पर

साइबर क्राइम अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ग्रुप्स में जुड़कर पेपर खरीदना न केवल परीक्षा में फेल होने का खतरा बढ़ा सकता है, बल्कि छात्रों का करियर भी दांव पर लग सकता है। धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भोपाल साइबर क्राइम के पास कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी पेपर बेचने की जानकारी सामने आई है। पिछले साल भी इस तरह की शिकायतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब टेलीग्राम से संबंधित ग्रुप्स की जानकारी मांगी जा रही है, ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके। साइबर टीम ने टेलीग्राम पर पांच एक्टिव ग्रुप्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की है।

छात्र अपनी पढ़ाई पर दें ध्यान 

साइबर क्राइम अधिकारियों ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी भी फर्जी टेलीग्राम ग्रुप से न जुड़ें। ऐसा करने से न केवल वे धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, बल्कि उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है या ऐसे ग्रुप्स की जानकारी रखता है, तो उसे तुरंत साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इस तरह किया जा रहा गुमराह

टेलीग्राम में कई ग्रुप पर दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा से पहले सुबह उन्हें ओरिजिनल पेपर दे दिया जाएगा, वहीं कई अन्य ग्रुप पर फीस देकर 80 प्रतिशत सवाल सही मिलने का दावा किया जा रहा है। एपमबी बोर्ड पेपर लीक ग्रुप पर पहले ग्रुप ज्वाइन करने के लिए 350 फीस ली जा रही है। हमने एक प्राइवेट ग्रुप बनाया है जिसमें कहा गया कि आप अपनी परीक्षा से संबंधित टॉप 35 प्रश्न देंगे और कुछ टॉप 50 प्रश्न देंगे, जिनमें से 70-80% आपके पेपर में आएंगे। हमारे ग्रुप में शामिल होने की फीस 350 रुपए है। यदि आप हमारे समूह में शामिल होना चाहते हैं, तो आप हमें नीचे दिए गए उपयोग कर्ता नाम में संदेश भेज सकते हैं और हमें बता सकते हैं हम आपको क्यूआर या यूपीआई देंगे, भुगतान करने और हमें स्क्रीनशॉट्स देने के बाद, हम आपको इसमें जोड़ देंगे, जिसके बाद पर्सनली बात करने पर युवक ने असली पेपर देने का वादा 350 रुपए में किया।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *