Top Stories

MP Jansampark विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने भी बड़े स्तर पर अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं।

मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश के अनुसार विभाग के पात्र अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। शासन की ओर से जारी सूची में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सभी विभागों में लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसी के तहत विभागीय पदोन्नति समितियों (DPC) की बैठकें तेजी से आयोजित की जा रही हैं और लगातार पदोन्नति आदेश जारी किए जा रहे हैं।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाए, ताकि मानसून सत्र से पहले लंबित मामलों का निपटारा हो सके।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची में शामिल अधिकारियों के नाम नीचे देखे जा सकते हैं।




Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *