जॉब/वेकेंसी

Private Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की निकली भर्ती

Private Job: ICICI बैंक, भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक, ने मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की नौकरी के अवसर खोले हैं। यह एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
ICICI बैंक ने एमपी के कई शहरों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी निकाली हैं।

ICICI बैंक ने एमपी लोकेशन के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर 1 से 10 साल तक के अनुभव वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटी :

  • कस्टमर सर्विस : कस्टमर्स को उनकी फाइनेंशियल नीड के मुताबिक अच्छी सर्विस देना।
  • बिजनेस डेवलपमेंट : मौजूदा कस्टमर्स के वॉलेट शेयर को बढ़ाना और कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले 360-डिग्री बैंकिंग सोल्यूशन करके नए कस्टमर्स को जोड़ना।
  • 360 डिग्री बैंकिंग : बैंक की प्रोडक्ट टीम के साथ कोलैबोरेट करके इंटरनल टीम को प्रोडक्ट ऑफर करना।
  • पोर्टफोलियो की क्वालिटी को बढ़ाना : Fair to the Bank, Fair to the Customer फिलॉसफी के साथ पोर्टफोलियो को मेंटेन करना।
  • वैल्यूज को बनाए रखना : ऐसे प्रोडक्ट और सर्विस देना जो कस्टमर्स के लिए बेहतर हों।

डिपार्टमेंट :

  • रिलेशनशिप मैनेजर

एजुकेशनल और प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन :

  • MBA या ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • रिलेशनशिप मैनेजमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट में 1-10 साल तक का एक्सपीरियंस हो।
  • एक से ज्यादा टीम के साथ काम करने का स्किल हो।
  • मार्केट सेंस हो, इंडस्ट्री ट्रेंड को मॉनिटर करने की क्वालिटी हो।

सैलरी स्ट्रक्चर :

  • अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट AmbitionBox के मुताबिक ICICI रिलेशनशिप मैनेजर की एवरेज एनुअल सैलरी 2 लाख से 12 लाख तक हो सकती है।

जॉब लोकेशन :

  • ये वैकेंसी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, विदिशा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रतलाम, गुना, उज्जैन और बुंदेलखंड शहर के लिए निकाली गई है।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक :

  • आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं।

Apply Now

कंपनी के बारे में :

  • ICICI बैंक भारत की प्रमुख बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विस इंस्टीट्यूशन है। पहले पूरा नाम इंडस्ट्रियल क्रेडिट एण्ड इन्वेस्टमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया था। ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। बाजार कैपिटलाइजेशन से भारत के प्राइवेट सेक्टर का ये सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक की भारत में 6500 से ज्यादा ब्रांच हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *