जबलपुर

MP News: जबलपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत

जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुंभ से लौट रही एक यात्री गाड़ी की बस से टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
महाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुंभ से लौट रही एक यात्री गाड़ी की बस से टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सिहोरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

कर्नाटक के रहने वाले हैं सभी यात्री

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों को सिहोरा अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं।

पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी

जानकारी के मुताबिक वाहन प्रयागराज से जबलपुर जा रहा था। इसी दौरान सिहोरा के खितौली थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे वाहन की बस से टक्कर हो गई। टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

इससे पहले भी हुआ था भयानक हादसा

बता दें कि इससे पहले जबलपुर में नागपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी थी, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद था।घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई थी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *