जॉब/वेकेंसी

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 400 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Government Job: बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए नई वैकेंसी का अपडेट आ गया है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है, आवेदन भी बैंक की वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। बैंक अप्रेंटिस के लिए क्या योग्यता चाहिए? स्टाइपेंड कितना मिलेगा? पूरी डिटेल्स देखिए
BOI ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, 15 मार्च तक भरें फॉर्म

बैंक में अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए नई भर्ती का अपडेट आ गया है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। साथ ही आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर शुरू हो गए हैं। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 15 मार्च तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी अंतिम तिथि यही है।

पद डिटेल्स

बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस की यह वैकेंसी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के लिए है। वैकेंसी की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

श्रेणीवैकेंसी
SC (अनुसूचित जाति)52 पद
ST (अनुसूचित जनजाति)40 पद
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)81 पद
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)32 पद
GEN (सामान्य वर्ग)195 पद
PwBD (विकलांगता कोटा)16 पद
कुल400

एज लिमिट

  • आयुसीमा- बैंक ऑफ इंडिया की इस वैकेंसी का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02.01.1997 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
  • सैलरी (स्टाइपेंड)- इस अप्रेंटिस वैकेंसी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 12000/- रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया- चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगी।
  • आवेदन शुल्क- फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 400 से 800 रुपये (वर्ग के अनुसार) निर्धारित किया गया है।
  • अप्रेंटिसशिप की अवधि- 1 वर्ष

योग्यता

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना चाहिए। योग्यता की डिटेल्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *