भोपाल

MP News: भोपाल में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर; CM आज करेंगे भूमिपूजन, 2 साल में होगा तैयार

MP News: कन्वेंशन सेंटर की परियोजना की घोषणा ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान की गई थी। सीएम मोहन यादव आज इसका भूमिपूजन करेंगे।
कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल के ठीक पीछे बनेगा।

राजधानी भोपाल में इंटरनेशनल लेवल का दूसरा कन्वेंशन सेंटर बनेगा। 6 एकड़ में बड़ी इमारत बनेगी। जिसमें न सिर्फ ऑडिटोरियम और बैंक्वेट हॉल होगा, बल्कि 5 सुईट और 10 रूम भी होंगे। प्राइवेट डाइनिंग में कुल 57 लोग एकसाथ बैठकर लंच या डिनर कर सकेंगे। दो फ्लोर की बिल्डिंग बनाने में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भूमिपूजन करेंगे। यह मौजूदा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के ठीक पीछे रहेगा। पूर्व में यहां मछली घर था। साल 2026 के आखिरी तक कन्वेंशन सेंटर बन जाएगा।

डिजाइन मिंटो हॉल जैसी ही

नया कन्वेंशन सेंटर हुबहु मिंटो हॉल जैसा ही बनेगा। दोनों परिसरों को एक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम इस समय ओरछा और भोपाल के कन्वेंशन सेंटर पर काम कर रहा है। दोनों प्रोजेक्ट के लिए 131 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है।

ऐसा बनेगा कन्वेंशन सेंटर

  • ग्राउंड फ्लोर: बड़ा एंट्रेंस फोयर होगा। 1435 लोगों की कैपेसिटी वाला मेन हॉल। पास में 400 से 600 लोगों की क्षमता के 3 छोटे हॉल भी रहेंगे। एक मीटिंग हॉल, लॉबिंग, लिफ्ट आदि सुविधाएं यहां मिलेगी।
  • लोवर ग्राउंड फ्लोर: 1900 लोगों की क्षमता का बड़ा सा डायनिंग हॉल। किचन, आउटडोर फंक्शन, एक्जीबिशन और गार्डन भी रहेगा।
  • फर्स्ट-सेकंड फ्लोर: 10740 स्क्वेयर फीट का बड़ा सा इंटरेंस हॉल, रेस्टोरेंट और बार, प्राइवेट डाइनिंग, बिजनेस सेंटर, ट्रेवल डेस्क, प्राइवेट लांज, टी लांज, मेडिकल एड रूम, मेहमानों के लिए 5 सुईट, 10 रूम, किचन आदि।

बड़ी पार्किंग सुविधा और तालाब का खूबसूरत नजारा

भोपाल के इस नए कन्वेंशन सेंटर में 300 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा, तालाब के किनारे होने के कारण मेहमानों को खूबसूरत नज़ारे का आनंद मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है। भोपाल और ओरछा के कन्वेंशन सेंटर के लिए 131 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *