उज्जैन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा कदम, तराना में नर्मदा शिप्रा परियोजना के तहत विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

MP News: गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तराना में नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइप लाइन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइप लाइन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को तराना (उज्जैन) में लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ₹9.64 करोड़ की लागत से बने इंदौख हाईलेवल ब्रिज का लोकार्पण, ₹7.15 करोड़ की लागत वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन, ₹5.73 करोड़ की लागत वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण और ₹5.21 करोड़ की लागत की 11 नल-जल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

सीएम तराना में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन को सांस्कृतिक राजधानी बनाना हमारा प्रयास है। इसके लिए लगातार काम हो रहे हैं। शिप्रा नदी के जल से कुंभ स्नान सुनिश्चित करने के लिए 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद है।

परियोजना से 100 गांवों को पहुंचेगा पानी

2489.65 करोड़ की इस परियोजना से उज्जैन जिले की दो तहसील (तराना, घटिया), विधानसभा क्षेत्र तराना के कुल 83 गांवों की 27490 हेक्टेयर भूमि और शाजापुर जिले की एक तहसील (शाजापुर) विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 गांवों की 2728 हेक्टेयर जमीन का फायदा होगा। परियोजना से कुल 100 गांवों की 30218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

शाजापुर, मक्सी को पेयजल,उद्योग के लिए भी पानी मिलेगा

सीएम महंत की चादर विधि कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में भी शामिल हुए।

सीएम महंत की चादर विधि कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में भी शामिल हुए।

परियोजना में कुल 2254 किमी (3000 एमएम व्यास से 63 एमएम व्यास) पाइप लाइन बिछाई गई है। नर्मदा शिप्रा योजना से उज्जैन शाजापुर जिले के 100 गांवों को सिंचाई के लिए पानी और उज्जैन, नागदा, तराना, घट्टिया, शाजापुर, मक्सी को पेयजल और उद्योग के लिए पानी मिल सकेगा।

परियोजना के तहत ओंकारेश्वर जलाशय ग्राम बड़ेल जिला खंडवा से भूमिगत पाइपलाइन द्वारा 15 घन मीटर प्रति सेकेंड की दर से जल 435 मीटर ऊंचाई तक कुल 6 पंपिंग स्टेशन एवं 50 पंप मोटर के माध्यम से लिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए कुल 89 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी।

परियोजना के तहत मुख्य पाइप लाइन और वितरण प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक कुल 2254 किमी (3000 एमएम व्यास से 63 एमएम व्यास) पाइप लाइन बिछाई गई है। प्रति 20 हेक्टेयर पर एक ओएमएस बाक्स अर्थात कुल 1539 बाक्स स्थापित किए गए हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *