इंदौर

MP News: बिहार दिवस पर इंदौर में बीजेपी का भव्य आयोजन, बिहारियों को साधने की नई रणनीति

bihar diwas 2025

देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इसी तैयारी के तहत इंदौर में 22 मार्च यानी, शनिवार को बिहार दिवस पर इंदौर में बिहारियों के लिए बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में इंदौर में रह रहे 3 हजार बिहारियों के शामिल होने की संभावना है। इस महोत्सव में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और सीएम डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।

बिहार महोत्सव का आयोजन कर रही बीजेपी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों को बुलाया गया है।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र पर शनिवार सुबह 11.30 बजे शहर के नागरिकों से केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे रविशंकर प्रसाद वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर आई.सी.ए.आई. भवन ब्रिलियंट कनवेंशन सेंटर नक्षत्र के पास स्कीम नं. 78 में नगर के विषय-विशेषज्ञों और नागरिकों को राजनीतिक न्याय और स्थिरता लाने के साथ ही संसाधनों की बचत के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए क्यों आवश्यक है, इस विषय पर संबोधित करेंगे।

बजट पर भी होगी चर्चा

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार के ताजा बजट पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर करेंगे। बजट पर चर्चा इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में की जाएगी। चर्चा का सत्र 12 बजे से शुरू होगा जो की 2 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में बजट की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही बजट के खिलाफ उठ रहे सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

बजट कार्यक्रम में सवाल-जवाब भी होंगे

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए तय की गई योजना के अनुसार शहर के प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति, सीए, वकील और प्रबुद्धजनों को आमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में रविशंकर का भाषण होगा, इसके बाद सवाल-जवाब का दौर भी चलेगा। बताया जा रहा है कि इस चर्चा के लिए 750 प्रोफेशनल और उद्योगपतियों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

बिहार स्थापना दिवस

अंग्रेजों ने 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार को अलग कर दिया था। बिहार के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम कराने की परंपरा की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। 2010 से हर साल दो दिवसीय कार्यक्रम सरकार आयोजित करती है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *