भोपाल

MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन पर खुला प्रदेश का पहला पॉड होटल, यात्रियों के लिए नई सुविधाओं का आगाज

MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने का एक अनूठा प्रयास है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है, जिसमें रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह तैयार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। इस अवसर पर रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के पॉड उपलब्ध हैं, इसमें सिंगल और फैमिली पॉड शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में इसका किराया तय हो जाएगा।

क्या है पॉड होटल

पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान में विकसित किया गया था। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल नुमा इकाइयों में यात्रियों के ठहरने की सुविधा दी जाती है। यह उन यात्रियों के लिए आदर्श होता है जो किफायती दर पर ठहरने की सुविधा चाहते हैं। पॉड होटल में कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

भोपाल स्टेशन पर पॉड होटल की विशेषताएं

  • सिंगल पॉडः कुल 58 पॉड बनाए गए हैं।
  • फैमिली पॉड: इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं। ऐसे 20 पॉड बनाए गए हैं।
  • हर पॉड में बेड, तकिया, लाइट, कंबल, लॉकर, टीवी, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट की सुविधा होगी।
  • पॉड होटल में एक सामान्य लाउंज, वॉशरूम और कैफेटेरिया भी उपलब्ध रहेगा।
  • बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य रहेगा।
  • पॉड होटल में एक व्यक्ति के लिए बनाई जाने वाली जगह 5×7 फीट होगी।

भोपाल में पॉड होटल की जरूरत

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग 20 अक्टूबर 2019 को शुरू की गई थी और लगभग 6 साल बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों के आरामदायक और किफायती ठहराव को सुनिश्चित करेगी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *