भोपाल

MP News: मध्यप्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव और शीर्ष नेताओं की उपस्थिति

मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, संभाग और जिला प्रभारियों, तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की रणनीतियों पर चर्चा हुई और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज मप्र के सभी भाजपा जिला अध्यक्षों, पूर्व जिला अध्यक्षों, संभाग और जिला प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।

मंडल पदाधिकारियों की नियुक्तियों की जानकारी ली बैठक में जिला अध्यक्षों से मंडल पदाधिकारियों और कार्यसमिति के गठन की जानकारी ली गई। जिला अध्यक्षों से जिले वार मंडल कार्यसमिति और पदाधिकारियों की नियुक्ति के बारे में पूछा गया। जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों को जानकारी साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए थे।

बैठक में मौजूद बीजेपी पदाधिकारी

बैठक में मौजूद बीजेपी पदाधिकारी

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • आजीवन सहयोग निधि की जिलेवार समीक्षा।
  • 6 अप्रैल को बीजेपी के स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा।
  • 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा।

बैठक में ये हुए शामिल भिंड सांसद संध्या राय, सागर सांसद लता वानखेड़े, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, सुमित्रा बाल्मीक, विधायक चिंतामणि मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, हरिशंकर खटीक सहित पार्टी के कई तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *