जॉब/वेकेंसी

Government Job: युवाओ के लिए सुनहरा अवसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली ऑफिसर की भर्ती

बैंक में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। एसबीआई ने ईआरएस रिव्यूअर पद के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2025 है। बैंक में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। एसबीआई ने ईआरएस रिव्यूअर पद के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2025 है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और रिव्यूअर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कोलकाता के लिए हैं जो कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर की जाएंगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • भारत या इंटरनेशनल बिजनेस स्कूलों से (02 वर्ष) न्यूनतम 55% के साथ एमबीए/एग्जीक्यूटिव एमबीए की डिग्री
  • 10 साल काम का अनुभव होना चाहिए। इसमें से 3 साल डिपार्टमेंट के डीन/हेड के रूप में बीएफएसआई/लीडरशिप/बिहेवियर साइंस आदि या कॉलेज/संस्थान में काम करना जरूरी
  • एसबीआई ईआरएस रिव्यूअर के लिए SMGS-IV/V ग्रेड से SBI/e-ABs रिटायर्ड ऑफिसर ही आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 28 साल
  • अधिकतम : 55 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

  • 50,000 से 65,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *