MP News: भोपाल में पराली जलाने पर सख्ती, 4 किसानों पर ₹37,500 का जुर्माना, एफआईआर की तैयारी में प्रशासन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पराली जलाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में प्रतिबंध के बावजूद खेतों में पराली जलाने वाले चार किसानों पर कुल ₹37,500 का जुर्माना लगाया गया है। अब प्रशासन इन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई है, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इस प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सके।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से किसानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खेतों में पराली जलाने वाले चार किसानों पर 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अब प्रशासन इन किसानों पर एफआईआर भी करने की तैयारी कर रहा है। भोपाल जिले में पराली जलाने पर रोक है। इसके बावजूद भी किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई है। इसलिए कलेक्टर के निर्देश में यह कार्रवाई की गई है।

इन किसानों पर लगाया जुर्माना

हुजूर के एसडीएम विनोद सोनकिया के मुताबिक ग्राम परवलिया में खेत में पराली जलाई गई थी। इस कारण किसान गीता प्रसाद पिता किशनलाल पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड रोपित किया गया है। वहीं, गब्बर सिंह पिता नवल सिंह ठाकुर पर 2500 रुपए, ग्राम परेवा खेड़ा के किसान राजेश पिता धनसिंह मीणा पर 15 हजार रुपए और होरीलाल पिता मिट्ठू लाल निवासी भोपाल पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

5 मई पराली जलाने पर है प्रतिबंध

एसडीएम सोनकिया ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई भी की जा रही है। यहां बता दें, भोपाल जिले में 5 मई तक पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन करते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई थी, जो अब तक पूरे जिले में लागू है। इसके बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।

पराली जलाने से ये है नुकसान

शहर के चारों ओर किसानों की फसलें हैं, और पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। भोपाल जिले में पराली (नरवाई) को बड़े पैमाने पर जलाया जाता है, जिससे खेतों की उर्वरता कम हो जाती है। कई बार ये आग रहवासी इलाकों तक भी पहुंच जाती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि अगर खेत में आग अनियंत्रित हो जाती है, तो इससे जन संपत्ति और प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु को नुकसान होता है। इससे नुकसान तो होता ही है, साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि खेत में पड़ा कचरा, भूसा और डंठल जब सड़ते हैं, तो वे जमीन को स्वाभाविक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाना ऊर्जा की बर्बादी है। आग लगाने से हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। इस समस्या का समाधान मल्चर के जरिए किया जा सकता है।

Related Posts

भोपाल

MP News: दमोह मिशन अस्पताल कांड के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, भोपाल में 4 क्लीनिक सील; ग्वालियर के 60 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द

दमोह के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल में नियमों के उल्लंघन के चलते
भोपाल

MP News: भोपाल में एयरपोर्ट रोड का होगा 10-लेन विस्तार, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण

भोपाल के गांधीनगर स्थित आशाराम चौराहा से एयरपोर्ट रोड तक सड़क को 10 लेन बनाने की योजना को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि
एम्स भोपाल से 200 भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी से निकाला
भोपाल

MP News: एम्स से 200 सैनिकों को नौकरी से निकाला, जवानों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

MP News: भोपाल एम्स से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एम्स प्रबंधन ने एक साथ 200 कमर्चारियों को नौकरी से हटा दिया। हटाए गए ये सभी कर्मचारी पूर्व सैनिक
मध्य प्रदेश में मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है।
भोपाल

MP News: 5 मार्च को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मंत्री पटेल के बयान के खिलाफ आवाज उठाएंगे कार्यकर्ता

राजगढ़ के सुठालिया में मप्र के पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने लोधा-लोधी समाज सम्मेलन में कहा- ‘अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *