जॉब/वेकेंसी

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी की निकली भर्ती

Government Job: भारतीय कृषि बीमा कंपनी ने जनरलिस्ट, सूचना प्रौद्योगिकी और एक्चुरियल विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर/मास्टर्स/ मैथिमेटिक्स, स्टेटिस्टिक,एक्चुरियल साइंस, इकोनॉमिक्स, ऑपरेशंस रिसर्च में मास्टर्स डिग्री/ बी.ई/बी.टेक/एमई/एमटेक/एमसीए/आईटी की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए 55% अंक तय किए गए हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
मैनेजमेंट ट्रेनी (Generalist)30
मैनेजमेंट ट्रेनी (IT)20
मैनेजमेंट ट्रेनी (Actuarial)05
कुल पदों की संख्या55

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 30 वर्ष
  • उम्र की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
  • अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 60,000 रुपये प्रति माह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच : 200 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • एआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

यह भी पढ़े : 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 456 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *