इंदौर

MP News: इंदौर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रेवलर ने बाइक को मारी टक्कर

MP News: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे यात्रियों से भरे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में घुस गया, हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महू के पास मानपुर में एक ट्रैवलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर टैंकर में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ। तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी।इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए,जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के है। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा मानपुर के भैरव घाट में हुआ। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस हादसे में बाइक सवार निवासी हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनो महू क्षेत्र के ही निवासी है। घायलों में सविता पति तुकाराम, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांगला वडि़यप्पा व अन्य घायल हुए है।

वाहन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो पाई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैवलर वाहन की गति बहुत ज्यादा थी। वह नियंत्रित नहीं हो पाया और बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर में जा घुसा। वाहन के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। घायलों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। ड्रायवर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

घाट से उतरते वक्त हुई बेकाबू मानपुर थाने के एसआई रवि के मुताबिक, राऊ-खलघाट हाईवे पर भेरुघाट उतर रही ट्रैवल्स नंबर DD01 X 9889 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर नंबर MP09 HG 8024 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला था।

हादसे की तस्वीरें…

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *