मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने जारी की 21वीं किस्त

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 10 फरवरी को मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये की 21वीं किस्त ट्रांसफर करने की घोषणा की।
लाडली बहना योजना की 21वीं क़िस्त जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार, 10 फरवरी को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कई योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के तहत लाखों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 लाख महिलाओं के खाते में 1553 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह योजना महिला सशक्तिकरण और उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये जारी किए गए, जो वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए है।

किसान कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें खेती-किसानी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई है।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना को पिछले साल मई में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू किया गया था और इसके तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को शुरू में 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी। बाद में, यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दी गई। इससे महिलाओं को हर साल 15,000 रुपये मिलते हैं, जो उनके आर्थिक स्तर को सुधारने में मदद करता है।

पात्रता और नियम

लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ खास शर्तों को पूरा करना होता है. इस योजना के तहत, महिलाओं का परिवार सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाला होना चाहिए और परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो। इसके अलावा, परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा भूमि या ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।

सहायता का प्रभाव

इस योजना का प्रभाव न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है, बल्कि इससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है।इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने में आसानी हुई है और वे अब ज्यादा आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के तहत भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

कैसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” का विकल्प चुने।
  • दूसरे पेज पर जाने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • फिर, कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद, “सर्च” पर क्लिक करें और आपके भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *