मध्यप्रदेश

Weather Update: मध्यप्रदेश में तापमान में आई गिरावट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update: प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा।
भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा,भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा,

उत्तर-पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार (13 फरवरी) को भोपाल का दिन का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरा।

मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है। दिन के समय एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कई शहरों में तापमान में गिरावट

राजगढ़ का पारा 3.8 डिग्री और गुना के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रात्रि और सुबह हल्की ठंडक है। हवा के रुख में परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पारा ढलने लगा है। लोगों को सर्दी से थोड़ी समय के लिए मिली राहत के बाद सर्दी का एक दौर फिर आ गया है।

रात के तापमान में भी गिरावट

बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 2.3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

एमपी के सबसे ठंडे शहर

प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शाजापुर जिले के गिरवर शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 7 डिग्री दर्ज हुआ। अशोकनगर में 7.4 डिग्री, पचमढ़ी व राजगढ़ में 7.6 डिग्री, सीहोर में 8.4 डिग्री और सीहोर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ ठंड

दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है। दिन में तेज धूप खिल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट है। रात और सुबह के समय ठंड है। स्काईमेट के अनुसार, अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *