इंदौर

MP News: इंदौर की गेर में हुआ बड़ा हादसा, टैंकर के पहिए में दबकर शख्स की हुई दर्दनाक मौत

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर की 'गेर' केवल देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भी प्रसिद्ध है। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर में लाखों लोग एक साथ होली खेलते हैं और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं।

रंगपंचमी के मौके पर बुधवार को इंदौर में गेर निकाली जा रही है। इस दौरान अचानक एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस को बाहर निकालने में मदद की।

यूनेस्को की टीम भी इस गेर में शामिल हुई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।

75 साल से चले आ रहे इस पारंपरिक आयोजन में इस बार फाग यात्रा में झांकियों को भी शामिल किया गया है। ब्रज की लठ्ठमार होली, रासरंग और श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।

विश्वप्रसिद्ध गेर को देखने के लिए इंदौर में छतों की बुकिंग पहले से ही की जा चुकी है। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी कौर भी शामिल हुई हैं। देशी-विदेशी मेहमानों ने भाग लिया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जिम्मा संभाल लिया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी गेर पर नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को चार लाख रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर की गेर में शामिल होने वाला था, लेकिन जानकारी मिली की एक युवक की हादसे में मौत हो गई। महाकाल से प्रार्थना है कि उसे मोक्ष प्रदान करें। मैं पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की राशि देने का ऐलान करता हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में हम त्योहार में इस तरह के हादसे से बचें।

इंदौर गेर में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर की गेर में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। राजवाड़ा में गेर निकालने के दौरान एक युवक के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी मिलते ही सीएम ने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला लिया।

नीचे देखें इंदौर गेर की फोटोज

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *