इंदौर

MP News: इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे सुधार; अप्रैल से 8 घंटे उड़ानें रहेंगी ठप, यात्रियों को नई शेड्यूल की तैयारी

MP News: 1 अप्रैल से इंदौर एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक उड़ानें प्रभावित रहेंगी, क्योंकि रनवे की मरम्मत के लिए उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान एयरलाइंस को अपनी उड़ानों का समय बदलने में परेशानी हो सकती है।

इंदौर एयरपोर्ट पर रन-वे की मरम्मत के कारण 1 अप्रैल से प्रतिदिन 8 घंटे के लिए रन-वे बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। इसके चलते इंदौर-शारजाह फ्लाइट सहित पुणे, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु जैसे 10 से अधिक रूट्स की उड़ानों के शेड्यूल में बदलेगा।

नया संचालन समय, सुबह 6:30 से रात 10:30 तक

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, अब उड़ानों की आवाजाही केवल सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक ही होगी। पहले रन-वे मरम्मत का काम रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चल रहा था। अब इसे 8 घंटे (रात 10:30 से सुबह 6:30 तक) कर दिया गया है। इससे कई देर रात और सुबह की उड़ानें प्रभावित होंगी।

एयरलाइंस को हो रही दिक्कत

इंडिगो और एयरइंडिया जैसी एयरलाइंस के लिए फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल हो रहा है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, सुबह से लेकर रात तक की कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ सकता है, जबकि कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है।

इंदौर-शारजाह फ्लाइट का नया शेड्यूल (30 मार्च से लागू)

इंदौर से शारजाह

  • उड़ान 1: रात 10:10 बजे (IST) इंदौर से रवाना, रात 12:05 बजे (UAE समय) शारजाह पहुंचेगी।
  • उड़ान 2: रात 11:30 बजे (IST) इंदौर से रवाना, रात 1:45 बजे (UAE समय) शारजाह पहुंचेगी।

शारजाह से इंदौर

  • उड़ान 1: शाम 4:25 बजे (UAE समय) शारजाह से रवाना, रात 9:10 बजे (IST) इंदौर पहुंचेगी।
  • उड़ान 2: शाम 5:50 बजे (UAE समय) शारजाह से रवाना, रात 10:30 बजे (IST) इंदौर पहुंचेगी।

(सभी समय एयरलाइन कंपनी द्वारा जारी किए गए हैं।)

ये उड़ानें भी होंगी प्रभावित, समय में होगा बदलाव

फिलहाल, इंदौर से संचालित होने वाली निम्नलिखित उड़ानों के शेड्यूल में आधे घंटे से लेकर 2 घंटे तक का बदलाव हो सकता है:

  • इंदौर-लखनऊ
  • इंदौर-बेंगलुरु
  • इंदौर-जयपुर
  • पुणे-इंदौर
  • इंदौर-मुंबई
  • इंदौर-दिल्ली
  • इंदौर-पुणे
  • दिल्ली-इंदौर
  • मुंबई-इंदौर

इनके अलावा, रात की जयपुर-इंदौर, लखनऊ-इंदौर और बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। नए शेड्यूल की जानकारी जल्द ही एयरलाइंस द्वारा जारी की जाएगी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *