Gujrat: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की जलकर हुई दर्दनाक मौत

गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। सभी मृतकों की पहचान की जा रही है।

गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मंगलवार को सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्यप्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।

फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट से उन्हें बाहर निकलने या भागने का भी मौका नहीं मिला।

विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।

2 दिन पहले भी मजदूरी के लिए आए थे हादसे का शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्यप्रदेश के निवासी हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 2 दिन पहले भी मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है।

विस्फोट से फैक्ट्री का मलबा 100 मीटर दूर तक फैल गया था।

विस्फोट से फैक्ट्री का मलबा 100 मीटर दूर तक फैल गया था।

3 लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।

पटाखा बेचने का लायसेंस था, बनाने का नहीं दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखा बेचने का लायसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

घायल ने कहा- तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए दैनिक भास्कर की टीम ने पालनपुर के बनास मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजे गए विजय नाम के एक मजदूर से बात की। विजय ने कहा, ‘हम फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ। हमें पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ था,, बहुत तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए। जब मैंने अपनी आंखें खोलीं तो मेरे चारों ओर आग थी। हम झुलसी हालत में ही किसी तरह फैक्ट्री से बाहर भागे।

विस्फोट के बाद नुकसान की 5 तस्वीरें…

विस्फोट से फैक्ट्री की दीवारें भी ढह गईं।

विस्फोट से फैक्ट्री की दीवारें भी ढह गईं।

विस्फोट से फैक्ट्री की छत ढह गई।

विस्फोट से फैक्ट्री की छत ढह गई।

घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर तक मजदूरों के शव बिखर गए थे।

घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर तक मजदूरों के शव बिखर गए थे।

नगर निगम के अधिकारी राहत कार्य के लिए पहुंचे।

नगर निगम के अधिकारी राहत कार्य के लिए पहुंचे।

दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में करीब 6 घंटे का समय लगा।

Related Posts

श्रद्धालुओं से भरी मध्य प्रदेश की बस खाई में गिरी
गुजरात

Gujarat Bus Accident: डांग में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी एमपी की बस खाई में गिरी

Gujarat Bus Accident: गुजरात के डांग जिले में एक प्राइवेट बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। बस मध्य प्रदेश के गुना से त्रयंबकेश्वर दर्शन कर
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *