ग्वालियर

MP News: ग्वालियर के बहोड़ापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 16 दुकानें जलकर राख

MP News: ग्वालियर के बहोड़ापुर तिराहा क्षेत्र में रात 1:45 बजे एक भीषण आग लग गई, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की शुरुआत एक दुकान से हुई, लेकिन देखते ही देखते लपटें बढ़कर आसपास की 15 और दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
आधी रात भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख का नुकसान

ग्वालियर के बहोड़ापुर तिराहा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:45 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें 16 दुकानें जलकर राख हो गईं। शुरुआत में आग एक दुकान में लगी, लेकिन लपटें बढ़ते ही आसपास की 15 और दुकानों को चपेट में ले लिया।

दमकल पहुंचने में हुई देरी आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन दमकल दस्ते के पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो कुछ दुकानें बच सकती थीं। आग बुझाने में दमकल टीम को तीन घंटे से अधिक का समय लगा और तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।

22 फायर ब्रिगेड पानी का उपयोग, सुबह 5 बजे काबू पाया गया

दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने के लिए 22 फायर ब्रिगेड पानी फायर करना पड़ा। चिंगारी पास के बिजली पोल से गिरने के कारण आग और भड़क गई थी। आग इतनी विकराल थी कि लपटें करीब 20 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड ने पहले इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई और फिर आग बुझाने का कार्य शुरू किया, जो सुबह 5 बजे जाकर पूरा हुआ।

50 लाख के नुकसान की आशंका

इस घटना में करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • अजय बघेल की महालक्ष्मी डेयरी (2 दुकानें)
  • रामप्रकाश पाल की मां वैष्णो मिष्ठान भंडार (2 दुकानें)
  • दिनेश राठौर की गणेश कुल्फी (2 दुकानें)
  • याकूब खान की फेमस जूस (4 दुकानें)
  • साबिर खान की न्यू फेमस (1 दुकान)
  • सतीश बाथम (2 दुकानें)
  • बल्लू कुशवाह की फल शॉप और एक कॉस्मेटिक शॉप

आजीविका का संकट

आग में जलकर खाक हुई दुकानों के मालिकों का कहना है कि उनकी आय का एकमात्र स्रोत यही दुकानें थीं, जिससे उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।”

ऊर्जा मंत्री और महापौर ने लिया जायजा शनिवार दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा महापौर शोभा सिकरवार मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *