इंदौर

MP News: इंदौर में वुमंस डे पर महिलाओं के लिए सिटी बस फ्री, आई बस और ई-बस में मुफ्त सफर

MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने 8 मार्च को महिलाओं के लिए बसों का सफर मुफ्त कर दिया है। इस मौके पर सभी सिटी बसों, आई बस और ई-बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
बसों में आज महिलाएं करेंगी फ्री सफर, वुमंस डे पर ​​​​​​इन बसों में नहीं लेना होगी टिकट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s Day) पर महिलाओं को तोहफे देने का ऐलान शुरू हो गया है। इस मामले में इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड(AICTSL) ने 8 मार्च को महिलाओं के लिए बसों का सफर मुफ्त कर दिया है। इस मौके पर

सभी सिटी बसों, आई बस और ई-बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महापौर और AICTSL बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

मेयर और AICTSL बोर्ड अध्यक्ष भार्गव ने क्या कहा ?

हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर AICTSL बस में सफर करने वाली महिला-बहनों को 8 मार्च को नि:शुल्क सफर करने का तोहफा दे रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाली घर के काम के साथ-साथ बाहर निकलकर समाज में काम करने वाली हमारी सभी माता-बहनों के लिए शनिवार को AICTSL की सभी बसों का सफर निशुल्क रहेगा।

टिकट नहीं लेना पड़ेगा

देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए फ्री सफर होने से महिलाओं को ना तो टिकट खरीदना पड़ेगा और ना ही उन्हें कोई पास बताना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर में AICTSL की बसों का कामकाजी महिलाओं-युवतियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *