बिजनेस

Bhopal GIS 2025: GIS के लिए भोपाल बनेगी 100 टेंट की सिटी, मिलेगा फाइव स्टार होटल का अनुभव

Bhopal GIS 2025: भोपाल में 100 टेंट की लग्जरी टेंट सिटी बनाई जाएगी, जहां 23-26 फरवरी तक मेहमान रुक सकेंगे। टेंट्स में अटैच बाथरूम, वाई-फाई, मिनी फ्रिज, एयर कंडीशनिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। टेंट सिटी का अनुभव पांच सितारा होटल जैसा होगा।
भोपाल में मेहमानों के लिए कुछ इस तरह से टेंट सिटी बनेगी।

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) होगी। इसमें देश-विदेश से करीब 20 हजार मेहमान आएंगे। इनमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति जैसे- अंबानी, अडाणी, टाटा, बिरला, महिंद्रा भी शामिल हैं। इनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के रूम बुक हो चुके हैं, तो दो जगह 100 टेंट की टेम्परेरी ‘टेंट सिटी’ भी बनेगी।

दोनों टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डैम किनारे बनेगी। ताकि, मेहमान प्रकृति के नजारे भी देख सकें। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पास कलियासोत ग्राउंड और केरवा डैम के पिछले हिस्से में जगह तय हो चुकी है। परमिशन मिलने ही मप्र राज्य पर्यटन विकास ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अगले पांच से छह दिन में टेंट सिटी बनकर कंप्लीट हो जाएगी।

विदेशी मेहमान रुकेंगे, सिक्योरिटी के इंतजाम रहेंगे

जानकारी के मुताबिक, दोनों जगह पर 50-50 टेंट की सिटी डेवलप की जा रही है। इनमें होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं ही रहेंगी। अंदर डबल बेड, एयर कंडिशन रहेगा तो बाहर सिक्योरिटी के इंतजाम और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। 3 दिन के लिए ये टेंट सिटी बनेगी। इनमें विदेशी मेहमानों को रुकवाने का प्लान है। ताकि, वे प्रकृति भरे माहौल में रहे। टेंट सिटी से समिट स्थल तक लाने ले जाने के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

अब तक 17 हजार रजिस्ट्रेशन

जानकारी के मुताबिक, समिट के लिए अब तक करीब 17 हजार उद्योगपति अपने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनमें प्रदेश, देश और विदेश के उद्योगपति भी शामिल हैं। 12 फरवरी तक ये रजिस्ट्रेशन होंगे। ऐसे में 3 से 5 हजार रजिस्ट्रेशन होने का अनुमान और है।

ऑन स्पॉट भी होंगे रजिस्ट्रेश

24 फरवरी को उद्घाटन सत्र के दिन भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी पार्क में काउंटर बनेंगे। यही से ऐसे मेहमानों के दूसरे कार्ड भी जाएंगे, जो लाना भूल गए हों।

20 हजार मेहमानों का मैन्यू फाइनल

जानकारी के मुताबिक, समिट में भोजन के मैन्यू को अंतिम रूप दे दिया गया है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम दो दिन में 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था करेंगा। फूड पैकेट की भी व्यवस्था की गई है। असल में सरकार ने पर्यटन निगम के अलावा ताज फ्रंट और मेरियट आफ कोर्टयार्ड से मैन्यू मांगा गया था। इनमें पर्यटन निगम के मैन्यू को फाइनल किया गया है।

3 दिन के लिए 1600 रूम की बुकिंग

बता दें कि समिट में देश-विदेश से करीब 20 हजार मेहमान आएंगे। अंबानी, अडाणी, महिंद्रा, टाटा समेत देश के 50 बड़े उद्योगपति भी आएंगे। इनके लिए टू से फाइव स्टार रेटिंग वाले होटलों में लग्जरी रूम की बुकिंग हो रही है। VVIP के लिए फाइव स्टार होटल्स में 1 लाख रुपए के रूम भी बुक हो रहे हैं। शनिवार तक एमपी टूरिज्म और प्राइवेट समेत कुल 50 होटल्स में प्रीमियम, सुइट और डीलक्स स्तर के लगभग 1600 कमरे 23, 24 और 25 फरवरी के लिए बुक हो चुके हैं।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *