शिक्षा

NEET-UG 2025: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

NEET-UG 2025: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च रात 11:50 तक जारी रहेगी। करेक्शन पोर्टल मार्च से लेकर 11 मार्च तक खुला रहेगा। इस बार एनटीए ने टाइप ब्रेकिंग के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई बदलाव किए गए हैं। अब टाई-ब्रेकिंग के लिए आयु और एप्लीकेशन नंबर को वरीयता नहीं दी जाएगी।
NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 7 मार्च लास्ट डेट, 4 मई को परीक्षा; पुराने पैटर्न पर होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बार परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी।

NEET UG 2025 के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। NTA ने अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

9 से 11 मार्च तक कर सकेंगे करेक्शन

एप्लिकेशन विंडो बंद होने के बाद कैंडिडेट्स को 9 मार्च से 11 मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी और NEET 2025 के एडमिट कार्ड 1 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी: 1,700 रुपए
  • ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल : 1,600 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर: 1,000 रुपए

भारत के बाहर एग्जाम सेंटर चुनने वालों के लिए फीस 9,500 रुपए है।

NEET UG 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘NEET(UG)-2025 रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज दिखाई देगा।
  • खुद को रजिस्टर करें और सभी जरूरी क्रेडेंशियल भरें।
  • फीस पे करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए अपने एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट निकालकर रखें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *