पटना हाईकोर्ट आठवीं से बारहवीं पास तक के युवाओं को जॉब का बेहतर मौका दे रहा है। दरअसल, न्यायालय की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं और अधिकतम योग्यता 12वीं पास तय की गई है। ऐसे में, जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और संबधित योग्यता भी रखते हैं तो वे फौरन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
पटना हाईकोर्ट की ओर से से इस संबंध में डिटेल में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी सूचना के मुताबिक, इस वैकेंसी के माध्यम से ग्रुप सी (रेग्यूलर मजदूर) के 171 पदों पर भर्ती की जाएगी। वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2025 होगी। फीस सबमिट करने की लास्ट डेट 20 मार्च, 2025 होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 8वीं – 12वीं पास
एज लिमिट :
- 18 – 37 साल
फीस :
- अनरिजर्व, बीसी, ईबीसी,ईडब्ल्यूएस : 700 रुपए
- एससी, एसटी, ओएच : 350 रुपए
सैलरी :
- 14,800 – 40,300 रुपए प्रतिमाह
- इसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन टेस्ट
- साइकिलिंग टेस्ट
- स्किल टेस्ट
- इंटरव्यू
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- रेगुलर मजदूर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए “ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- “रजिस्टर्ड” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉग इन करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

