जॉब/वेकेंसी

Government Job: UPSC में प्रिंसिपल बनने का मौका, भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई

UPSC ने प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 50 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2025 तक UPSC की वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती यूपी टेक्निकल एजुकेशन (टीचिंग) के अंतर्गत की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस पेमेंट की लास्ट डेट 26 मई 2025 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • AICTE द्वारा प्रमाणित डिप्लोमा कोर्स में बैचलर या मास्टर डिग्री में फर्स्ट क्लास
  • पीएचडी की डिग्री के बाद कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस
  • एचओडी लेवल पर 5 साल का एक्सपीरियंस या
  • AICTE द्वारा प्रमाणित डिप्लोमा कोर्स में बैचलर या मास्टर डिग्री
  • टीचिंग में 20 साल का एक्सपीरियंस

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 30 साल
  • अधिकतम : 50 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपर उम्र में छूट दी जाएगी

फीस :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 205 रुपए
  • एससी, एसटी : 105 रुपए
  • पीएच : 25 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • लेवल – 13 के अनुसार 1,31,400 – 2,04,700 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • रजिस्ट्रेशन से पहले उम्मीदवारों को otr.pariksha.nic.in पर जाकर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS पर क्लिक करें।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *